फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Those who roamed around in cars with MLA written on them turned out to be relatives and close associates of dignitaries.

Moradabad News: विधायक लिखी कारों में घूमने वाले निकले माननीयों का रिश्तेदार और करीबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Those who roamed around in cars with MLA written on them turned out to be relatives and close associates of dignitaries.
मुरादाबाद। शहर की सड़कों पर दाैड़ने वाली विधायक लिखी कारें भले ही उनके नाम पर दर्ज न हों, लेकिन इन कारों में उनके रिश्तेदार और करीबी ही घूमते हैं। कुछ करीबी सियासी हैं तो कुछ व्यावसायिक हैं। जबकि रिश्तेदारों में भाई, चाचा, ताऊ आदि शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष लिखी कारों में बैठकर सरकारी दफ्तरों तक पहुंचने वालों की संख्या भी कम नहीं है। उजाला द्वारा की गई पड़ताल में यह निकलकर सामने आया है।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर 12 कारें ऐसी मिलीं जिन पर भाजपा विधायक लिखा हुआ था। इनमें कुछ कारें पाॅश काॅलोनियों में खड़ी थीं। इन 12 कारों की पड़ताल की गई तो इनमें केवल एक कार ऐसी थी जो कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह के नाम से दर्ज पाई गई। बाकी 11 कारें अलग-अलग लोगों के नाम से आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हैं। इन 11 कारों के स्वामियों की पड़ताल की गई तो ये विधायकों के रिश्तेदार और करीबी ही निकले। आरटीओ कार्यालय में ये कारें इनके ही नाम दर्ज हैं। इनमें विधायकों के परिवार के लोग, काम करने वाला कर्मचारी, पार्षद और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का बेटा शामिल है।
विज्ञापन


जो विधायक लिखवाकर बेरोकटोक सड़कों पर परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कारों में घूमते हैं। इन कारों को पुलिसकर्मी भी रोकने से बचते हैं। ऐसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, भाजपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष लिखी कारें भी रिश्तेदारों और करीबियों के नाम दर्ज पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

भाइयों की निकली भाजपा जिलाध्यक्ष लिखी कारें

मुरादाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष लिखी तीन कारें शहर में घूमते मिली थी। एक कार तो भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल के नाम दर्ज है। बाकी दो कारें उनके भाई अमित कुमार और अरविंद कुमार के नाम पर पंजीकृत हैं। दोनों नियम को ताक पर रखकर भाजपा जिलाध्यक्ष लिखी कारें दाैड़ते हैं। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष लिखी कारों की स्टेयरिंग भी रिश्तेदारों के हाथों में मिली।

00

करीबियों से लेकर पार्षद तक दाैड़ाते हैं विधायक लिखी कारें

मुरादाबाद। विधायक लिखीं कारों को दाैड़ाने वालों में जनप्रतिनिधियों के करीबियों से लेकर पार्षद तक भी शामिल हैं। आलोक चाैधरी भी विधायक लिखी कार में घूमते हैं। ये कार उन्हीं के नाम से दर्ज है। वह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू चाैधरी के बेटे हैं। जबकि इनके पिता अनिल चाैधरी बसपा और आरएलडी के टिकट पर बिलारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं विधायक लिखी एक कार मोहित गाैर के नाम पर दर्ज है। वह वार्ड नंबर 67 से भाजपा पार्षद हैं। वह विधायक लिखी कार में घूमते नजर आते हैं।


00

विधायक लिखी एक कार का स्वामी रामपुर का निकला

मुरादाबाद। विधायक लिखी एक कार का स्वामी रामपुर जिले का निकला। यह कार फाैजान खान के नाम दर्ज है। जिनका स्थायी पता पीला तालाब रोड रामपुर दर्ज है। वहीं जनप्रतिनिधियों के करीबियों में निर्यात फर्में भी शामिल हैं। फार्मों के नाम से पंजीकृत ऐसी दो कारें मिलीं जिन पर विधायक और मेयर लिखा पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed