फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thief caught with stolen bike, sent to jail

Moradabad News: चोरी की बाइक के साथ चोर को पकड़ा, भेजा जेल

Wed, 28 Jan 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 28 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Thief caught with stolen bike, sent to jail
मैनाठेर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को कुंदरकी रोड पर नलकूप के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम फरमान निवासी गागन वाली मैनाठेर बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस, और चोरी की बाइक बरामद हुई। युवक ने बताया की बाइक एक माह पूर्व डींगरपुर से एक एक मैरिज हॉल के पास से चोरी की थी जब पुलिस ने ई चालान एप के द्वारा डालकर देखा तो बाइक का रजिस्ट्रेशन वसीम निवासी डींगरपुर के नाम से था। बीते 2 दिसंबर को वसीम ने घर के आगे दरवाजे से बाइक चोरी होने के संबंध में थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पकड़े गए युवक को मंगलवार को ही जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बारिश, ओले से बढ़ी ठंड, जनजीवन प्रभावित





मैनाठेर। क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, ओले से ठंड और गलन में काफी इजाफा हो गया है। जनवरी के अंतिम दिनों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग जरूरी कामों को छोड़कर घरों में रहने को मजबूर हैं। कृषि क्षेत्र में यह बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, लेकिन सरसों और आलू की खेती करने वाले किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed