{"_id":"612fd3e88ebc3e35f95d0aaa","slug":"there-was-a-stir-uproar-over-the-remains-of-a-bovine-animal-city-news-mbd40120417","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझोला में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझोला में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप, केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के मंडी समिति परिसर में बुधवार सुबह गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों के साथ हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। इसके बाद शहर विधायक रितेश गुप्ता भी आ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मझोला के मंडी समिति पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर मंडी परिसर में बुधवार सुबह लोगों ने एक बोरी में गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े देखे। उन्होंने मामले की जानकारी अन्य लोगों को दी। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिसकर्मी मौका मुआयना कर लौट गए।
इसके बाद लोग भड़क गए और उन्होंने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। पुलिस चौकी के नजदीक गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने की सूचना पर शहर विधायक रितेश गुप्ता और हिंदू संगठन व गो रक्षा दल के पदाधिकारी भी आ गए। विधायक ने फोन पर पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
तब अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है।