फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There is no hope of getting relief from strong wind till April 4

चार अप्रैल तक नहीं हैं तेज हवा से राहत मिलने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
There is no hope of getting relief from strong wind till April 4
मुरादाबाद। पिछले दो महीने से बारिश न होने की वजह से अब शहरवासियों को धूल भरी हवा झेलनी पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चार अप्रैल तक तेज हवा से राहत मिलने के आसार नहीं है। साथ ही अप्रैल से जून माह के बीच तेज गर्मी पड़ने का भी पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पिछले दो महीने में पश्चिमी विक्षोभ बने हैं, लेकिन कमजोर होने की वजह से वह सक्रिय नहीं हो सके हैं। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण अब मिट्टी बिखर रही है। तेज हवा के साथ वह वातावरण में ऊपर उठ रही है, जिसकी वजह से राहगीरों को खासकर दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी चार अप्रैल तक ऐसा ही मौसम बने रहने की आसार हैं। यह अप्रैल का शुरुआती दौर है। 15 अप्रैल के बाद लू (गर्म हवा) चल सकती हैं। अप्रैल से जून तक सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहने की आशंका है। इसके कारण गर्मी लोगों को बेहाल करेगी। चार अप्रैल के बाद कभी सामान्य तो कभी तेज गति की हवा रहेगी। उन्होंने बताया कि हवा की सामान्य गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा होती है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 62 फीसदी थी, जो शाम को घटकर 38 फीसदी दर्ज की गई। गुरुवार को हवा पश्चिम दिशा से पूर्व की ओर 24 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed