{"_id":"600c7d4d8ebc3e33f77a320b","slug":"the-system-of-creating-awareness-so-that-more-hope-will-be-planted-city-news-mbd377207129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और पांच फरवरी को भी लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और पांच फरवरी को भी लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
मुरादाबाद। पहले दिन की तुलना में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण में आई कमी की वजह तलाशने में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूक करने का नया तरीका निकालने में लगा है ताकि अधिक से अधिक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना का टीका लगवा सके। सीएमओ कार्यालय में शनिवार को समीक्षा के दौरान टीकाकरण प्रतिशत बढ़ाने पर मंथन किया गया। काउंसिलिंग कर हेल्थ केयर वर्करों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया।
शासन ने दो दिन और टीकाकरण के तय कर दिए हैं। चार और पांच फरवरी को भी जिले में हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। हालांकि अभी स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या और केंद्र तय नहीं किए गए हैं। इससे पहले 28 और 29 जनवरी को 6600 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। सेहत महकमा इसकी तैयारी में जुटा है।
सोलह जनवरी से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण अभिायन में अभी तक दो दिवसों पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण के लिए दिन और तारीख शासन से तय किए जा रहे हैं। जनवरी तक का शेड्यूल जारी हो चुका है। शासन की ओर से फरवरी की भी तारीख तय कर दी गई है। 28 और 29 जनवरी को बाद चार और पांच फरवरी को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। 28 और 29 जनवरी को 6600 स्वाथ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि चार और पांच फरवरी के लिए केंद्र और लक्ष्य निर्धारित नहीं किए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को हुए टीकाकरण में प्रतिशत में कमी आई है। 16 जनवरी को जहां जिले में टीकाकरण प्रतिशत 80 रहा, वहीं शुक्रवार को 62 फीसदी ही टीकाकरण हो सका। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि पोर्टल से स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण की सूचना देर से मिली। टीकाकरण प्रतिशत बढ़ाने के लिए हेल्थ केयर वर्करों की काउंसिलिंग की जाएगी। टीके को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में किसी तरह का कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।