फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The software ran slow, people who came to get their certificates were disappointed

Moradabad News: धीमे चला साफ्टवेयर, निराश हुए प्रमाणपत्र लेने पहुंचे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
The software ran slow, people who came to get their certificates were disappointed
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र संबंधी साफ्टवेयर के ठीक से काम नहीं करने के कारण प्रमाणपत्र बनवाने वालों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
मंगलवार टाउनहाल स्थित नगर निगम कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे अधिकांश लोगों को निराशा हाथ लगी। जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी मिलने के बाद उप नगर आयुक्त रामपाल ने भी टाउनहाल पहुंच कर वहां जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र काउंटर का जायजा लिया। जहां उन्हें वेबसाइट स्लो चलती मिली। उप नगर आयुक्त ने संबंधित काउंटर के कर्मचारियों को देर शाम तक ऑफिस खोल कर प्रमाणपत्र निकालने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के बाद उपनगर आयुक्त ने बताया कि भारत सरकार की ओर से साफ्टवेयर में सिस्टम अपग्रेड किया जा रहा है। जिसकी वजह से मंगलवार को भी वेबसाइट काफी धीमी गति से और रुक-रुक कर चल रही थी। इसके कारण पूरे दिन में 50 प्रमाणपत्र ही निकल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह समस्या मुख्यालय से ही है। स्थानीय स्तर पर इसमें कुछ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नए प्रमाणपत्र बनाने के लिए कोई भी प्रमाणपत्र अपलोड नहीं हो पा रहा है। लोगों को प्रमाणपत्र जल्दी मिल सके इसके लिए पेंडिंग प्रमाणपत्रों को देर शाम तक काम करके निकालने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चार-पांच दिन में सभी पेंडिंग प्रमाणपत्र निकाल कर लोगों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed