फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The poets won acclaim with their recitations.

Moradabad News: शायरों ने कलाम पेश कर लूटी वाहवाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The poets won acclaim with their recitations.
कुंदरकी। आईटीएम डिग्री कॉलेज में आयोजित महफिल-ए-मुशायरे में मुकामी और दूर-दराज से आए शायरों ने कलाम पेश कर वाहवाही लूटी। मुशायरे में शायर राशिद राहत ने कहा कि किसी का खौफ थोड़ी है अलल एलान लिखा है, तिरंगे को हमेशा हमने अपनी जान लिखा है।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण कुमार नाज ने सुनाया कि तुम उसको अपना समझ तो रहे हो नाज मगर भरम-भरम है किसी रोज टूट जाएगा। राहुल शर्मा के कलाम हमेशा आलिमों से ही नहीं मिलते सबक, सारे कभी कुछ जाहिलों से भी मगजमारी जरूरी है पर खूब तालियां बजीं। साजिद सफदर ने सुनाया कि जिस दिन से मैं दुनिया की हकीकत से मिला हूं, उस दिन से कोई ख्वाब दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन

इसके अलावा शायर शमशाद आतिफ, खालिद सुल्तानपुरी, रेहान ताबिश, डॉ पूनम चौहान, कमर कुंदरकीवीं, अब्दुल कुद्दूस आदि शायरों ने भी कलाम पेश किए। मुशायरा में शायरों को शाॅल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। आखिर में आयोजक आरिफ पाशा ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आरिफ पाशा एडवोकेट, पूर्व प्रधानाचार्य हाजी मुहम्मद इरफान, मुताहिर अली खान, मौलाना अमीर हमजा, मोहम्मद जैद, जीशान सैफी, गुलजार अहमद, हाजी मोहम्मद युनुस, शाहरुख मलिक, जाने आलम, कमर अली दानिश, सूफी शमीम अहमद, डॉ कय्यूम, मंज़ूर अहमद इमरान खान, राशिद चौधरी, गुलाम जिलानी, इंतेखाब आलम, अब्दुल्ला रहमान, मोहम्मद असिम, शाहनवाज सैफी, रशीद यूसुफ अल्वी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed