फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP celebrated black day, state president said- those who killed democracy are invoking constitution

Moradabad: भाजपा ने मनाया काला दिवस, प्रदेश अध्यक्ष बोले- लोकतंत्र की हत्या करने वाले दे रहे संविधान की दुहाई

Thu, 26 Jun 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 01:58 AM IST
सार

भाजपा ने मुरादाबाद में काला दिवस मनाते हुए लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आपातकाल किसी आपात स्थिति नहीं, बल्कि इंदिरा गांधी के स्वार्थ का परिणाम था। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी आज संविधान की दुहाई दे रही है। 

विज्ञापन
BJP celebrated black day, state president said- those who killed democracy are invoking constitution
मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने काला दिवस मनाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आपातकाल देश को किसी विषम परिस्थिति के कारण नहीं बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के स्वार्थ की पूर्ति के लिए झेलना पड़ा।

विज्ञापन


जिस पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या की, वही आज संविधान की दुहाई दे रही है। वह बुधवार को भाजपा की ओर से राही होटल में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान सत्याग्रह करने वाले तमाम लोगों ने यातनाएं झेलीं।
विज्ञापन


उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला किया गया। संघर्ष करने वाले लोगों के कारण देश को आपातकाल से मुक्ति मिली। आज जिन लोकतंत्र सेनानियों के कारण लोकतंत्र आगे बढ़ रहा है, पार्टी उनका सम्मान कर रही है। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आपातकाल भारतीय संविधान पर कुठाराघात था। वर्तमान समय में चुनाव आयोग, मीडिया, न्यायपालिका पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। यही भारत का स्वरूप है और यही भारत की शक्ति हैं। भारत देश में आपातकाल जैसा अध्याय दोहराया न जाए, इसके लिए हम सब संकल्पित हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने कहा कि पूरा देश समझ रहा है कि लोकतंत्र को नष्ट करने का जिम्मेदार कौन था। इसलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए कदम उठाए। लोकतंत्र सेनानी कमलकांत राय ने कहा कि आपातकाल इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति का प्रतीक था और इसे लागू करना इतिहास का काला दिन था।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरिश भंडूला, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, विशाल त्यागी, निमित जायसवाल, संजय ढाका, राजीव गुप्ता, धर्मेंद्रनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।

इन लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों को मिला सम्मान 
मुनिदेव शास्त्री, मोहनलाल, सोमदेव नागपाल, शिवेंद्र पाठक, शिवचरण लाल, मनोज गुप्ता, ज्ञानेंद्र देव शर्मा, डॉ. शरद गोयल, मोहनलाल, मयंक शर्मा, राजबहादुर, उर्मिला गुप्ता, उषा गुप्ता, रामवती शर्मा, शशि आर्य, विमला देवी ,राजेश्वरी त्यागी, सुधा रस्तोगी, सुरेंद्र अग्रवाल, संजय शंखद्धार, संदीप सिंघल, श्रीदेवी सिंह, छुट्टन लाल, कैलाश सिंह, अजय वीर सिंह, ओमप्रकाश पाठक, राजीव पाठक, महेश वाल्मीकि, राजीव पार्थक आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed