फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The IIT team from Roorkee inspected the Vikanpur bridge for two and a half hours.

Moradabad News: रुड़की की आईआईटी टीम ने ढाई घंटे तक विकनपुर पुल का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The IIT team from Roorkee inspected the Vikanpur bridge for two and a half hours.
मूंढापांडे(मुरादाबाद)। रुड़की आईआईटी की टीम ने मंगलवार को ढाई घंटे तक मूंढापांडे ब्लाॅक के विकनपुर पुल का निरीक्षण किया। इस पुल के निर्माण की कवायद एक साल से चल रही है। लोगों को भरोसा है कि टीम के निरीक्षण के बाद पुल का निर्माण होगा। मूंढापांडे ब्लॉक के ग्राम विकनपुर में रामगंगा रजेड़ा नदी पर बना पुल भारी बारिश और बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पुल का आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ अवधेश पांडेय एवं कमल कंसल ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने शासन से इस समस्या के निराकरण के लिए कार्रवाई की मांग की थी। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सतपाल सिंह, अधिशासी अभियंता कुलदीप संत, सहायक अभियंता सोमपाल सिंह, अवर अभियंता शीशपाल सिंह, लवकुश कुमार, रामकिशोर लोधी, रिंकू ठाकुर, ग्राम प्रधान विकनपुर रामकिशोर, ग्राम प्रधान बागीपुर जटनी आमिर, मोहनलाल, भूरा अली सहित ग्रामवासी मौजूद थे। टीम ने पैदल चलकर पुल के एप्रोच का निरीक्षण किया। इस मामले में टीम अपनी राय लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता को देगी।
विज्ञापन

इसी आधार पर डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। इस पुल से जुड़े एप्रोच रोड को टिकाऊ बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने पहले आईआईटी रुड़की से सर्वे कराया था। इसके आधार पर लोनिवि ने 4.45 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था लेकिन शासन से बजट जारी नहीं हुआ। बाढ़ के दौरान स्थानीय लोगों को 30 किलोमीटर चक्कर काटकर जाना पड़ता था। एक साल पहले 12 सितंबर 2024 को बाढ़ के कारण पुल का संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। शासन ने विकनपुर पुल के सर्वे के लिए लाेक निर्माण विभाग को 31 लाख रुपये जारी किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed