{"_id":"68fbde4aa084bf8aef0b41c7","slug":"the-hospital-opened-after-five-days-with-312-patients-attending-the-opd-thakurdwara-news-c-307-1-smbd1005-105445-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पांच दिन बाद खुला अस्पताल, ओपीडी में 312 मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पांच दिन बाद खुला अस्पताल, ओपीडी में 312 मरीज पहुंचे
Sat, 25 Oct 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। दीपावली पंच पर्व का अवकाश रहने के बाद पांच दिन के बाद शुक्रवार को जब कुंदरकी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुला तो ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पंजीकरण कराने से लेकर चिकित्सक को दिखाने, दवाई लेने को मरीज लाइनों में लगे नजर आए। ओपीडी में 312 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे जिनमें बदलते मौसम से प्रभावित मरीजों की संख्या अधिक रही, इनमें बुखार, नजला जुकाम, खांसी, खुजली आदि से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। साथ ही कुत्तों, बंदरों, बिल्ली आदि के हमलों के जख्मी लोग भी उपचार के लिए पहुंचे जिनको एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए। वहीं मैनाठेर, रतनपुर कला, डींगरपुर, महलौली और डींगरपुर की पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर भी उपचार कराने को काफी संख्या में मरीज पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ सौरभ बरतरिया का कहना कि बदलते मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और ठंड के हिसाब से कपड़े आदि पहने।
फोटो संख्या एक और दो भेजे गए है।
विज्ञापन
फोटो संख्या एक और दो भेजे गए है।