फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The government must withdraw the agriculture law

सरकार को कृषि कानून वापस लेना ही होगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
The government must withdraw the agriculture law
मुरादाबाद /मूंढापांडे । कृषि कानून के विरोध में मूंढापांडे में टोल प्लाजा के निकट चल रहा भाकियू का अनिश्चतकालीन धरना 18 वें दिन भी जारी रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है लेकिन किसान भी इस कानून को वापस लेने पर ही आंदोलन खत्म करेंगे।
विज्ञापन

धरना स्थल को संबोधित करते हुए भाकियू के जिला संयोजक नरेश प्रताप सिंह ने कहा कि छहमहीने से अधिक समय हो गया है लेकिन सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही। किसानों का धरना व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरे देश का किसान एकजुट होकर इस कृषि कानून का विरोध कर रहा है और इसके वापस होने तक वो अपना आंदोलन जारी रखेगा। महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि किसानों का धरना जब तक हाइकमान का आदेश नही मिलेगा जब तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी है लेकिन किसान झुकने वाला नहीं है। केंद्र सरकार को ये कानून वापस लेना ही होगा। इस मौके पर जिला संयोजक नरेश प्रताप सिंह, संगठनमंत्री माखन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, विकास यादव, नरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed