फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl was murdered by strangulation after the torture

दरिंदगी के बाद गला घोंटकर की गई थी छात्रा की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The girl was murdered by strangulation after the torture
कांठ( मुरादाबाद)। कांठ थानाक्षेत्र में तीन दिन से लापता मासूम छात्रा की दरिंदगी के बाद गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। शनिवार को परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में छात्रा के शव को गमगीन माहौल में दफना दिया। वहीं, इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

कांठ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी मछली विक्रेता की सात वर्षीय बेटी कक्षा दो की छात्रा थी। वह 22 दिसंबर की शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश के बाद बृहस्पतिवार को थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार की शाम चार बजे छात्रा का रक्तरंजित शव अर्द्धनग्न अवस्था में उसके घर से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद कपड़े से गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में बच्ची के शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन

कांठ सीओ महेशचंद्र गौतम के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमें इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई हैं। शनिवार को पुलिस ने कस्बे में कई जगह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके जरिये पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। कांठ के सीओ महेशचंद्र गौतम ने बताया कि केस में हत्या, दुष्कर्म समेत धाराएं बढ़ाई गई हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लग गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक के साथ खड़ी दिखी छात्रा
कांठ। कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म कर गला घोंटकर हत्या किए जाने के मामले में शनिवार को पूरे दिन पुलिस छात्रा के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालती रही। पुलिस का दावा है कि छात्रा जिस दिन लापता हुई थी, उस दिन वह अंतिम बार मोहल्ले के ही एक युवक के पास खड़ी दिखाई दी है। इसके बाद किसी भी फुटेज में छात्रा कहीं दिखाई नहीं दी। वह संदिग्ध युवक भी इस घटना के बाद से गायब है। पुलिस उस युवक की तलाश में जुट गई है। माना जा रहा है कि युवक से पूछताछ में कुछ और सुराग हाथ लग सकते हैं।
खुलासे के करीब पहुंची कांठ पुलिस
कांठ। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा मोहल्ले के जिस युवक के साथ खड़ी हुई दिखाई दे रही है। पुलिस का शक पूरी तरह से युवक द्वारा घटना को अंजाम देने पर गहराता जा रहा है। पुलिस का दावा है कि वह कड़ी से कड़ी जोड़कर जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा। शनिवार को कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश पाल सिंह व एसएसआई मदनपाल सिंह राणा ने छात्रा के पिता समेत अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए।

हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो और सबूत मिटाने की धाराएं बढ़ाईं
कांठ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अपहरण के केस में हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो और सबूत मिटाने की धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस की अब तक जांच पड़ताल में जिस आरोपी युवक का नाम प्रकाश में आया है। उसकी तलाश में टीमों का गठन कर दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed