{"_id":"687ff4359447faf5af08a06a","slug":"the-family-was-sleeping-in-the-courtyard-cash-and-jewellery-were-stolen-from-the-house-thakurdwara-news-c-15-1-mbd1008-692360-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आंगन में सोता रहा परिवार, घर से नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आंगन में सोता रहा परिवार, घर से नकदी-जेवर चोरी
Wed, 23 Jul 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
भोजपुर। बिजली कटाैती होने पर किसान का परिवार गर्मी होने पर रात में आंगन में सोता रहा और चोर उसके घर से 15 हजार की नकदी-जेवर समेत लाखों का माल चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
गांव नेकपुर निवासी किसान आमीर हसन अपने परिवार के साथ सोमवार रात बिजली न आने पर परिवार के साथ आंगन में सो रहे थे। इसी दाैरान चोर उनके घर में घुस आए और कमरे में रखे संदूक और अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे पंद्रह हजार रुपये नकद, सोने की चार जोड़ी बालियां, एक पैंडिंल, एक अंगूठी तथा चांदी की दो जोड़ पायजेब और चार अंगूठियां चोरी कर ले गए। रहा था। रात करीब दो बजे जब आमीर हसन की आंख खुली तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला देखा, जिससे परिवार के होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो संदूक और सेफ अलमारी के ताले टूटे पड़े थे, और सामान बिखरा पड़ा था। किसान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद