फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The crushing season for sugar mills should be started soon.

Moradabad News: चीनी मिलों का पेराई सत्र शीघ्र शुरू कराया जाए

Wed, 07 Oct 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 07 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The crushing season for sugar mills should be started soon.
बिलारी। नगर में सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय परिसर में मंगलवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक बुलाई गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों की अनेक समस्याओं पर चर्चा हुई। तय हुआ कि समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए भाकियू का एक प्रतिनिधि मंडल संबंधित अधिकारियों से मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाकियू टिकैत के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार ने कहा कि बीते दिनों बारिश होने और तेज हवा चलने से बिलारी क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों एकड़ गन्ना और धान की फसल क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

राजस्व विभाग और कृषि विभाग ने क्षतिग्रस्त फसलों का जो सर्वे किया उसकी पूर्ण जानकारी संबंधित किसानों को नहीं दी। पीड़ित किसानों को अपनी क्षतिग्रस्त फसलों का कब और कितना मुआवजा मिलेगा इसके बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जिन किसानों की गन्ने की फसल खेतों में गिर गई है उनकी फसल कटवाकर शीघ्र चीनी मिलों पर पहुंचने पर भी किसानों को कुछ राहत मिल सकती है। चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होने में अभी और देरी होने से किसानों का और अधिक नुकसान होगा। मंडल अध्यक्ष ने शासन और प्रशासन से मांग उठाई कि चीनी मिलों का पेराई सत्र जल्दी शुरू कराया जाए।

बैठक की अध्यक्षता भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष हाजी माजिद अंसारी ने किया। बैठक में चौधरी जयवीर सिंह, डा.अनीस अहमद, राजू सिंह चौहान, प्रेमपाल सिंह, बृजेश यादव, रामपाल यादव, वीरपाल यादव, नवजीत सिंह, नेपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह,जितेंद्र सिंह, कनक सिंह, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed