फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The constables had rejected the application

Moradabad News: सिपाहियों ने खारिज कर दिया था आवेदन, दरोगा लगवा रहा था चौकी के चक्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
The constables had rejected the application
मुरादाबाद। शस्त्र लाइसेंस के लिए पुलिस रिपोर्ट लगाने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया दरोगा महेश पाल सिंह निजार खां को तीन माह से पुलिस चौकी के चक्कर लगवा रहा था। दरोगा को निजार द्वारा इस मामले में पूर्व में की गई दो सिपाहियों की शिकायत की जांच सौंपी गई थी। हालात देखकर निजार ने एंटी करप्शन टीम की मदद ली।
विज्ञापन

विशनपुर भीमाठेर गांव निवासी निजार खां ने बताया कि पूर्व में दो सिपाहियों ने उनके शस्त्र लाइसेंस के आवेदन पर सही रिपोर्ट लगाने के बजाय उसे खारिज कर दिया था। इसकी शिकायत पर अगवानपुर चौकी के दरोगा महेश पाल सिंह को मामले की जांच सौंपी गई थी। निजार खां का आरोप है कि इसके बाद शस्त्र लाइसेंस पर रिपोर्ट के लिए वह दरोगा से मिले तो उसने तीन माह उनसे चौकी के चक्कर लगवाए। बाद में रिपोर्ट के एवज में 20 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

इस पर 19 फरवरी को निजार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन के सीओ मोहम्मद फाजिल सिद्दीकी से की। इसके बाद सीओ ने एंटी करप्शन टीम लगा कर योजनाबद्ध तरीके से बुधवार को सिविल लाइंस थाने से दरोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार करवा लिया। सिविल थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि दरोगा पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दरोगा को बरेली स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पहले बना था दरोगा, छह साल की बची है नौकरी
रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार महेश पाल छह माह पहले ही सिपाही से दरोगा बना था। सिपाही के पद पर भी अगवानपुर चौकी क्षेत्र में तैनाती रही थी। दरोगा मूलरूप से बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के पलथा गांव का रहने वाला है। वह 1989 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। वह जिले की कई पुलिस चौकी और थानों के साथ पीआरवी में भी रहा। 34 साल तक सिपाही की नौकरी करने के बाद 16 अक्तूबर 2023 को उसकी दरोगा पद पर प्रोन्नति हुई थी। विभागीय लोगों का कहना है कि उसकी छह साल की नौकरी बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article