फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of the detained youth was found on the edge of the railway track

हिरासत में लिए युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पर मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The body of the detained youth was found on the edge of the railway track
हिरासत में लिए युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पर मिला
विज्ञापन

अमरोहा। शनिवार को हिरासत में लिए गए सब मर्सिबल मिस्त्री का शव रविवार को रेलवे ट्रैक पर मिला। इससे मृत युवक के परिजनों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने आरपीएफकर्मियों पर बैरक में पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। इस मामले में अमरोहा कोतवाली में आरपीएफ के चौकी प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने आरोपी कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

रेलवे स्टेशन के पास स्थित मोहल्ला डाक बंगला पीरगढ़ प्रेम नगर निवासी विनीत (24) सब मर्सिबल बोरिंग करने का काम करता था। इसके अलावा वह रेलवे स्टेशन के निकट श्मशान घाट की गोशाला में मजदूरी भी करता था। उसके भाई छोटू और चाचा राजपाल का आरोप है कि शनिवार को दोपहर बाद लगभग 3.30 बजे आरपीएफकर्मी उसे गोशाला से बुलाकर ले गए थे। शाम को परिजन जब आरपीएफ पुलिस चौकी पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि विनीत को छोड़ दिया गया है। रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे। रविवार की सुबह लगभग छह बजे विनीत का शव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से मात्र दस मीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed