फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of a young man was found hanging from a mango tree.

Moradabad News: आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a mango tree.
भगतपुर। ग्राम टाह मदन के नजदीक एक ग्रामीण के बाग में आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से युवक का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा। युवक की पहचान ग्राम नरेंद्रपुर निवासी शिवम (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम ग्रामीणों ने कुकरझुंडी सत्तीखेड़ा मार्ग के नजदीक बाग में आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव गमछे के फंदे से लटका हुआ देखा। उन्होंने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारा। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार शिवम उत्तराखंड के महुआखेड़ा गंज में स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी का काम करता था। बुधवार की दोपहर में घर से अपने काम पर जाने को कह कर निकला था। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed