फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tension between two groups over efforts to build a religious place

Moradabad News: धर्मस्थल के निर्माण के प्रयास को लेकर दो गुटों में तनातनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Tension between two groups over efforts to build a religious place
ठाकुरद्वारा। थाना डिलारी के गांव कूरी में निजी जमीन पर धर्मस्थल का निर्माण के प्रयास को लेकर दो पक्षों में तनातनी है। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दोनों पक्षों के 63 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई कर रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में भेजी है। नोटिस पर बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के लोग एसडीएम कोर्ट में पेश हुए। उन्हें दो-दो लाख के निजी मुचलकों में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

गांव में एक पक्ष के लोग गाटा संख्या 167 में धर्मस्थल का निर्माण करना चाहते हैं। जबकि दूसरा पक्ष निर्माण का विरोध कर रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल है। इससे गांव में शांतिभंग की आशंका बनी हुई है। पुलिस ने एक पक्ष के वेदप्रकाश सिंह सहित 31 और दूसरे पक्ष के मोहम्मद इस्लाम सहित 32 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई कर चलानी रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में भेजी है।
विज्ञापन

कोर्ट ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर उन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में तलब किया। नोटिस पर दोनों पक्षों के लोग कोर्ट में हाजिर हुए। उन्हें दो-दो लाख के निजी मुचलकों में पाबंद किया गया है। अगली सुनवाई के लिए इस मामले में चार दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने गांव में निजी भूमि पर धर्मस्थल निर्माण के लिए अनुमति मांगी थी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन का जो भी आदेश होगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed