फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tears spilled in mother's eyes as soon as Vishal reached home

विशाल के घर पहुंचने पर मां की आंखों में छलके आंसू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Tears spilled in mother's eyes as soon as Vishal reached home
बिलारी के सहसपुर गांव में यूक्रेन से लौटे छात्र विशाल कुमार को दुलारती उसकी मां शशि यादव - फोटो : BILARI
क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी विशाल कुमार यूक्रेन से सकुशल घर पहुंच गए। उनके घर पहुंचते ही उनकी मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। विशाल ने मंदिर में पहुंचकर भगवान को भी याद किया।
विज्ञापन

सहसपुर गांव में राजमहल रोड दुर्गा मंदिर के निकट निवासी डा. विकास कुमार विश्वास का बेटा विशाल कुमार वर्ष 2018 से यूक्रेन के टर्नोपिल शहर स्थित नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। 24 फरवरी को जब वह अपने फ्लैट से बाहर निकला तो बमबारी देख वह घबरा गया। इसके बाद वह खतरों के रास्तों से होकर अपने साथियों के साथ भारतीय दूतावास पहुंचा और पांच दिन वहीं पर शरण में रहा।
विज्ञापन

भारतीय दूतावास से 28 फरवरी शाम ट्रेन से स्लोबाकिया बॉर्डर के लिए निकल पड़ा। विशाल ने बताया कि 12 घंटे खड़े होकर ट्रेन में सफर किया और फिर बॉर्डर तक पहुंचने के लिए टैक्सी बुक की, लेकिन टैक्सी चालक ने आठ किमी पहले ही छोड़ दिया। यहां से उसने पैदल चलकर बॉर्डर पार किया। दो मार्च की रात को वह स्लोबाकिया में फ्लाइट से बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली पहुंच गया। बृहस्पतिवार शाम तक परिजनों के साथ अपने घर पहुंचा। विशाल को देखते ही उसकी मां शशि ने गले से लगा लिया और उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। वहीं विशाल ने भारतीय दूतावास का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed