फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teams of Bareilly and Ghaziabad registered victory

बरेली और गाजियाबाद की टीमों ने दर्ज की जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teams of Bareilly and Ghaziabad registered victory
मुरादाबाद। 24वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर बुधवार से अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन बरेली और गाजियाबाद की टीमों ने जीत दर्ज कर आगे का सफर तय किया।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद पहला मैच 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा व आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली के बीच खेला गया। जिसमें बरेली की टीम ने लगातार दो गोल दाग कर मैच में बढ़त बना ली। इसके बाद इटावा की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दाग कर मैच बराबर कर लिया। इसके बाद आखिरी समय में बरेली के खिलाड़ियों ने एक गोल कर टीम को जीत दिला दी। दूसरा मुकाबला 49वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद एवं छठी वाहिनी पीएसी मेरठ के बीच खेला गया। इसमें 49वीं वाहिनी पीएसी ने छठी वाहिनी पीएसी को 3-0 से हराकर प्रतियोगिता में आगे का सफर तय कर लिया। तीसरा मैच 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद और 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के बीच खेला गया। जिसमें 41वीं वाहिनी पीएसी 1-0 से विजेता रही। इस मौके पर 24वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अतुल शर्मा, उप सेनानायक सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, शिविरपाल महावीर सिंह, सूबेदार मेजर उज्जवल आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed