{"_id":"636d509d11b55a1eeb7072c4","slug":"team-of-delhi-won-football-match-tanda-news-mbd4469409142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में दिल्ली ने मेरठ को 4-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में दिल्ली ने मेरठ को 4-1 से हराया
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। नगर के मोहल्ला मोतीनगर स्थित स्व मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेर्यी ऑल इंडिया फुटबॉल ा टूर्नामेंट में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4- के अंतर से मेरठ को हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उधर दिल्ली की तरफ से मैच खेलने पहुंचे नाइजीरियाई खिलाड़ियों को खेलता देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।
खेल शुरू होते ही दोनों टीमों ने तेजी के साथ एक दूसरे पर ताबड़तोड़ धावा बोलते हुए गोल करने के भरपूर प्रयास किए। दिल्ली के सेंटरफारवर्ड, इब्राहीम ने 23 वें मिनट व मंडेला ने 27 वें मिनट में गोल कर, दिल्ली को दो गोल की बढ़त दिला दी। पलटवार करते हुए मेरठ के खिलाड़ी बंसल ने 32 वें मिनट में गोल किया। जिसकी मदद से पहले हाफ तक मैच में दिल्ली ने 2=1 से बढ़त बनाई थी। दूसरे हाफ के खेल में भी दिल्ली के मंडेला ने 52 वें मिनट व सादिक ने 74 वें मिनट में गोल कर, दिल्ली को 4 गोल की निर्णायक बढ़त के साथ मैच एकतरफा करते हुए टीम की झोली में डाल दिया। मैच में दिल्ली के खिलाड़ी महमूद और मेरठ के बंसल को मैदान में आपस में भिड़ने के बाद मैच रेफरी अखिलेश मंडल द्वारा पीला कार्ड दिखा कर मैदान से बाहर कर दिया गया। इसके चलते दोनों टीमों की तरफ से दस-दस खिलाड़ी मैदान में खेले। दिल्ली के खिलाड़ी, दो गोल करने वाले मंडेला को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
मैच रेफरी, अखिलेश मंडल, लाइन मैन, अमित कुमार व राहुल रहे। कमेंट्रेटर, मु.सईद सागर, नफासत अली रहे, स्कोरर गौहर अली रहे। पालिका अध्यक्ष पति तथा टूर्नामेंट आयोजक, मकसूद लाला, टूर्नामेंट अध्यक्ष हाजी अब्दुल अलीम, आशीष वर्मा, ,योगेश सैनी, मुहम्मद तनवीर, अहमद नबी सैफी, जाहिद कैलिस, तौसीफ आलम, हाजी जमील, सलीम कसगर, हाजी मुशर्रफ, हाजी शकील आदि मौजूद रहे।