फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers face the challenge of preparing for TET along with the census.

Moradabad News: शिक्षिकाओं के सामने जनगणना के साथ टीईटी की तैयारी की चुनौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers face the challenge of preparing for TET along with the census.
मुरादाबाद। इन दिनों सरकारी शिक्षिकाओं की ड्यूटी जनगणना में लगी हुई है। वह घर-घर जाकर जानकारी दर्ज कर रही हैं। इसके साथ ही टीईटी परीक्षा की तैयारी में भी जुटी हैं। शिक्षिकाओं का कहना है कि भले ही 20 मई से विद्यालय बंद हो गए हों, लेकिन अन्य कार्यों में व्यस्त रहने की वजह से ग्रीष्मावकाश जैसा महसूस नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो, तीन और चार जुलाई को प्रस्तावित है। सरकारी शिक्षकों को अपनी सेवा में बने रहने के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। ऐसे में अब क्षेत्र में जाकर जनगणना करने और टीईटी की तैयारी के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है। शिक्षिकाओं का कहना है कि शहरी क्षेत्र में दोपहर के समय लोगों का घरों पर मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सुबह-शाम क्षेत्र में जाकर जनगणना का कार्य करना पड़ता है। वहीं, टीईटी की परीक्षा में भी लगभग एक ही महीने का समय शेष है। इसकी भी तैयारी करना जरूरी है।
विज्ञापन


वर्जन...
जनगणना के लिए पाकबड़ा क्षेत्र मिला है। भीषण गर्मी की वजह से बहुत थकान हो जाती है। क्षेत्र में जाकर सर्वे करना और लोगों से 34 सवालों के जवाब लेने के साथ नक्शा बनाने का कार्य कर रहे हैं। जनगणना में लगे होने के कारण टीईटी की तैयारी नहीं हो पा रही है। रात में जब समय मिलता है तो सेल्फ स्टडी करती हूं। कई बार ऑनलाइन कक्षाएं लेती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदिति रस्तोगी, सहायक अध्यापिका, जूनियर हाईस्कूल पाकबड़ा


जनगणना के लिए झब्बू का नाला किसरौल का क्षेत्र मिला है। दिन में लोग नहीं मिलते हैं, इसलिए सुबह-शाम क्षेत्र में जाना पड़ता है। 20 जून तक का लक्ष्य है, लेकिन हमारा प्रयास है कि उससे पहले ही यह कार्य पूरा हो जाए। इतनी थकान हो जाती है कि तैयारी का समय नहीं मिल पाता। गर्मी की छुट्टियों की वजह से बच्चे भी घर आए हुए हैं, लेकिन उनको भी समय नहीं दे पा रही हूं।

गीता केड़ा, प्रधानाध्यापिका, कंपोजिट स्कूल पीएसी

कटरा वंशीधर क्षेत्र में जनगणना कर रही हूं, क्योंकि मेरा लक्ष्य इसको पूरा करने का है। अब मैं फीडिंग का काम कर रही हूं। इसकी वजह से टीईटी की तैयारी नहीं हो पा रही है। एक-दो दिन में काम खत्म हो जाएगा तो इसके बाद तैयारी पर ध्यान दिया जाएगा। इससे पहले सी-टेट के समय एसआईआर का काम था। उसमें ड्यूटी होने की वजह से उस वक्त भी पढ़ाई नहीं कर पाए थे।
हुमा उस्मानी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय बालक लालबाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed