फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   suspension order of two gram panchayat secretaries canceled

दो ग्राम पंचायत सचिवों का निलंबन आदेश निरस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
suspension order of two gram panchayat secretaries canceled
मुरादाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रशासकों के कार्यकाल में की गई वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में निलंबित किए गए दो ग्राम पंचायत सचिवों की दायर याचिका को स्वीकार कर लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया है। अधिकारी को नियमानुसार नया आदेश पारित करने को कहा है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद दोनों पंचायत सचिवों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर अपर मुख्य सचिव पंचायती राज द्वारा गठित विशेष जांच समिति की जांच आख्या के आधार पर जनपद मुरादाबाद में प्रशासकों के कार्यकाल में खर्च की गई धनराशि में तमाम वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में ब्लॉक मूढ़ापांडे और कुंदरकी के नौ ग्राम पंचायत सचिव, दो सहायक विकास अधिकारी पंचायत और तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी को निलंबित किया गया था। ग्राम पंचायत अधिकारियों को निलंबित करने से पूर्व जिला पंचायतराज अधिकारी ने शासनादेश के अनुसार जिलाधिकारी का अनुमोदन प्राप्त नहीं किया था।
विज्ञापन

इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी इंतजार हुसैन और मोहन सिंह रावत ने अपने निलंबन आदेश को विधि विरुद्ध बताते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मंगलवार को दोनों की अलग.अलग याचिकाओं को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने डीपीआरओ द्वारा किए गए निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया। साथ ही डीपीआरओ को दुबारा विधि अनुसार नया आदेश पारित करने की भी स्वतंत्रता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed