फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sucide in moradabad

प्रेम परवान नहीं चढ़ा तो फंदे पर झूला युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
sucide in moradabad
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र के बंगला गांव में एक युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि युवक अभिषेक जिस युवती से प्रेम करता था उसके पिता को यह मंजूर नहीं था। युवती के पिता ने उसे जान से मरवाने की धमकी भी दी थी। इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती और उसके पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। बुधवार रात तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाला युवक अभिषेक (18) नागफनी के बंगला गांव का रहने वाला था। वह टाउन हाल पर कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। अभिषेक के चार भाई रीशू, आशु और अंशु व एक बहन शिवानी और मां संतोष देवी है। भाई रीशु ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक युवक से अभिषेक के प्रेम संबंध थे, लेकिन युवती का पिता इसका विरोध करता था। कई बार अभिषेक को धमकाया गया था। युवती की शादी कहीं दूसरे युवक के साथ तय की जा रही थी। रीशू ने आरोप लगाया कि युवती के पिता ने मेरे भाई को धमकाया कि वह उसकी हत्या करा देगा। उसे जेल भिजवाने की धमकी दी गई थी। एक दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी। जिससे तंग आकर अभिषेक ने आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह वह अपने में फंदे पर लटका मिला था। दरवाजा तोड़कर रीशू को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि युवती और उसके पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

युवती के घर में की तोड़फोड़
मुरादाबाद। युवक की आत्महत्या से गुस्साएं परिजनों ने युवती के घर तोड़फोड़ कर दी। परिजनों का आरोप था कि युवती और उसके पिता की वजह से ही अभिषेक ने आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही परिजन शांत हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed