फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Subhaspa will field its candidates in western Uttar Pradesh: OP Rajbhar

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारेगी सुभासपा : ओपी राजभर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Subhaspa will field its candidates in western Uttar Pradesh: OP Rajbhar
मुरादाबाद। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर भी अपनी दावेदारी पेश करेगी। पार्टी एनडीए गठबंधन में रहकर ही चुनाव लड़ेगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जितनी भी सीटें गठबंधन के तहत मिलेगी उसपर दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी। यह बातें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में केंद्रीय मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि इसी क्रम में वह मुरादाबाद भी पहुंचे हैं। यहां पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठकर योजना तैयार करेंगे और सबकुछ ठीक रहा तो मुरादाबाद में पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने इस दौरान वंदे मातरम पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि आजादी की लड़ाई में वंदे मातरम के नारे लगे थे और यह नारे लगाने वालों की चर्चा समाज में होनी ही चाहिए। भारत कितने दिन गुलाम था और आजादी की लड़ाई कौन-कौन लोग लड़े। इसे बताने की जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार इस पर काम कर रही है। विपक्ष के लोग इस काम को नहीं कर पाए इसलिए विरोध कर रहे हैं। इसकी जानकारी आज के नौजवानों को होनी चाहिए।
विज्ञापन

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय मानसरोवर कॉलोनी में रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष के लोग सड़क और सदन में हल्ला कर रहे हैं और बूथ पर फॉर्म भर रहे हैं। पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी को निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा। पंकज चौधरी सात बार सांसद रहे हैं। केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सपा की थीम एमवाई पांच बार हुई फेल
-सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में केंद्रीय मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में ऐसी कोई पार्टी नहीं है जो एनडीए को हरा दे। उन्होंने सपा पर निशाना साधा और कहा कि मैंने 2014, 17, 19, 22 और 24 का चुनाव भी देखा है। सपा की थीम एमवाई पांच बार फेल हुई है। सपा 2027 का विधानसभा चुनाव कौन सी गणित लगाकर जीत दर्ज करेगी। समाजवादी के पास कोई वोट नहीं बढ़ा है जिससे वह जीत पाएगी। बसपा और कांग्रेस की हालत भी ऐसी ही है।
00
इंदिरा गांधी वोट चोरी करके बनीं थी प्रधानमंत्री
-सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में केंद्रीय मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देश में वोट चोरी की शुरूआत कांग्रेस ने की। एक समय था जब दो वोट पंडित जवाहर लाल नेहरू पाए थे। 11 वोट सरदार बल्लभ भाई पटेल पाए थे और एक वोट जिन्ना को मिला था। इस दौरान दो वोट पाने वाले प्रधानमंत्री बनें। दूसरी चोरी 1977 के आम चुनाव में राजनारायण को वोट चोरी कर हरा दिया गया। इंदिरा गांधी वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बनी थीं। वहीं एक दौर था जब रामपुर में विपक्ष के प्रत्याशी के जीतने के बाद उसे हरा दिया गया था। कांग्रेस के समय वाराणसी में वोट चोरी कर श्यामलाल यादव को चुनाव जिताया गया।

00
ये लोग रहे मौजूद
- राष्ट्रीय व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सुभासपा राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाराम भार्गव, संभल जिला अध्यक्ष अर्पणा सक्सेना, एसपी तोमर, जिला अध्यक्ष व मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी, संगठन मंत्री अमित चौधरी, महानगर प्रभारी अशोक सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed