Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students were taught waste segregation using a four-bin system.

Moradabad News: विद्यार्थियों को चार-बिन प्रणाली से कचरा पृथक्करण सिखाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Students were taught waste segregation using a four-bin system.
कांठ। नगर के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में बुधवार को इको क्लब मिशन लाइफ के तहत स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों, विद्यालय कर्मियों और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को चार-बिन प्रणाली से कचरा पृथक्करण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मदन सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वच्छता प्रयासों को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि चार-बिन प्रणाली एक अप्रैल 2026 से लागू होगी, जिसके तहत कचरे को चार अलग-अलग रंगों के कूड़ेदानों में पृथक करना अनिवार्य है। हरे कूड़ेदान में जैविक कचरा जैसे भोजन और छिलके डाले जाएंगे, जिससे खाद व बायोगैस बन सके। नीले में कागज, प्लास्टिक और धातु जैसी सूखी वस्तुएं, जबकि लाल में डायपर व सैनिटरी नैपकिन जैसे सैनिटरी कचरे को लपेटकर डालना होगा। काले कूड़ेदान में बल्ब, अवधि समाप्त दवाएं और रसायन जैसे खतरनाक घरेलू कचरे का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पदम सिंह, अतवीर सिंह त्यागी, अखिलेश कुमार विश्नोई, इंद्रपाल सिंह, गौरव कुमार, पीतांबर सिंह, सुंदर सिंह, पंकज कुमार व सौरभ अग्रवाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed