फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stone pelted on MDA team that went to bulldozer at Baratghar, JE injured

बरात घर पर बुलडोजर चलाने गई एमडीए टीम पर पथराव, जेई घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Stone pelted on MDA team that went to bulldozer at Baratghar, JE injured
मुरादाबाद। ताजपुर मार्ग पर रसूलपुर नगला क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए बने बरातघर को ध्वस्त करने पहुंची एमडीए की टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एमडीए का एक जेई मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने लाठी फटकार कर आरोपियों को मौके से खदेड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर और पुलिस बल पहुंच गया, जिसके बाद टीम ने निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

थाना भोजपुर क्षेत्र के रसूलपुर नगला क्षेत्र में ताजपुर-जामा मस्जिद जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे कंजरी सराय निवासी आशिक ने बारातघर बनवाया है। कोरोना काल के बाद से बारातघर का व्यवसाय ठंडा पड़ जाने के बाद से वह इसमें लोगों के वाहनों की पार्किंग करने लगे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर एमडीए की टीम दो जेसीबी व भोजपुर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। भवन में उस समय 12 वाहन पार्किंग में खड़े थे। टीम ने सबसे पहले वहां खड़े वाहनों को बाहर निकलवाया। सूचना पर भवन स्वामी आशिक मौके पर पहुंचे फिर वीसी व कमिश्नर कार्यालय की दौड़ लगाई। इस बीच मौके पर पहुंची टीम ने बरातघर के भवन को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। कार्रवाई के विरोध में टीम पर कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे जेसीबी का शीशा टूट गया। साथ ही मौके पर मौजूद जेई केएन जगूड़ी पैर में ईट लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस पथराव करने वालों के पीछे लाठियां लेकर दौड़ी तो सभी मौके से फरार हो गए। भगतपुर थाना प्रभारी की सूचना पर मौके पर और पुलिस बल भी पहुंच गया। बाद में टीम ने बरातघर के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी की। जेई ने बताया कि पथराव में उनकी एक पैर की अंगुली में चोट आई है। प्राथमिक उपचार कराया है।
जिस भवन को टीम ने ध्वस्त किया है उसका नक्शा पास नहीं था। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने से पहले भवन स्वामी को नियमानुसार नोटिस व पर्याप्त समय भी दिया गया। इसके बाद ही नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। पथराव में जेई घायल होने की जानकारी नहीं है।
- मधुसूदन हुल्गी, वीसी एमडीए
मुझे एमडीए का कोई नोटिस नहीं मिला। यदि मिलता तो मैं जाकर जो भी कार्रवाई होती कराता। मैंने बड़ी मेहनत से सबकुछ दांव पर लगाकर यह भवन बनाया था। उसमें कार पार्किंग कर जीविका चला रहा था। कमिश्नर के यहां मेरे भवन से संबंधित फाइल लंबित भी है। मेरे साथ एमडीए ने अन्याय किया है।
- आशिक, बरातघर स्वामी
चौकी इंचार्ज के साथ थाने का पुलिस बल एमडीए की टीम के साथ भेजा गया था। कुछ शरारती तत्वों ने थोड़े ईंट-पत्थर जेसीबी के ऊपर फेंके और भाग गए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

- हिमांशु कुमार, इंस्पेक्टर भोजपुर
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देखने जुटे लोग, लगा जाम
जामा मस्जिद पुल से ताजपुर को जाने वाले मार्ग पर जिस स्थान पर एमडीए द्वारा बरातघर ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही थी उस स्थान पर लोगों की भीड़ जुट गई। ध्वस्तीकरण देखने को जुटी भीड़ के कारण वहां कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को बार-बार भीड़ को तितर बितर करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed