फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stolen suit and hid in burqa three women including mother and daughter arrested in moradabad

गुप्ता जी को चूना लगाने की साजिश: दुकान से सूट चोरी कर बुर्का में छिपाया, मां बेटी समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 31 Jan 2023 09:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर (मुरादाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Jan 2023 09:01 PM IST
सार

थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि डिलारी निवासी महिला मुस्कान पत्नी शराफत, जोया पुत्री शराफत मां बेटी हैं। जबकि नाजिया पुत्री नाजिम उनकी रिश्तेदार है।

विज्ञापन
Stolen suit and hid in burqa three women including mother and daughter arrested in moradabad
पुलिस हिरासत में आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद स्थित सिविल लाइंस के अगवानपुर में सोमवार दोपहर कपड़े की दुकान पर बुर्का पहनीं तीन महिलाएं सूट खरीदने पहुंच गईं। इस दौरान दो महिलाओं ने पांच सूट चोरी कर अपने बुर्का में छिपा लिया। इसके बाद बिना खरीदे ही महिलाएं दुकान से जाने लगीं। दुकानदार को शक हुआ। तलाशी लेने पर सूट बरामद हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

अगवानपुर निवासी निवासी विभोर गुप्ता की विभोर क्लाथ हाउस के नाम से दुकान है। विभोर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे तीन महिलाएं उनकी दुकान में कपड़ों खरीदने पहुंच गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर काम करने वाले सलमान ने महिलाओं को कपड़े दिखाए। सलमान ने एक के बाद एक दर्जन सूट दिखा दिए। 30 मिनट में दर्जनों सूट देखने के बाद उन्होंने एक भी सूट पसंद नहीं किया। इस दौरान काउंटर पर दर्जनों सूट फैल गए। विभोर उन सूटों को समेटने लगा। 

विज्ञापन

विभोर गुप्ता की पत्नी रश्मि दुकान के बाहर स्टूल पर बैठ गई। इसी बीच महिलाओं ने काउंटर के नीचे रखे थैले से सूट निकलकर अपने बुर्के में भर लिए। काफी देर के बाद महिलाओं ने एक सूट की कीमत लगाई। कीमत कम होने पर विभोर ने सूट देने से इनकार कर दिया। 

इसके बाद महिलाएं दुकान से बाहर आने लगी। विभोर को उन महिलाओं की हरकतों पर शक हुआ। उसने महिलाओं को दुकान में बैठा लिया। फिर विभोर ने अपने सूटों की गिनती लगाई। उसकी गिनती में पांच सूट कम आए। उनकी पत्नी रश्मि ने महिलाओं की तलाशी ली। दो महिलाओं के बुर्के में पांच सूट बरामद हुए। 

उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मोके पर पहुंच गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि इससे पहले दिवाली पर भी उनकी दुकान से पांच सूट चोरी हुए थे। तब भी ये ही महिलाएं आई थीं। 

थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि डिलारी निवासी महिला मुस्कान पत्नी शराफत, जोया पुत्री शराफत मां बेटी हैं। जबकि नाजिया पुत्री नाजिम उनकी रिश्तेदार है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सोमवार शाम तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed