Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   State tax team intercepts vehicle loaded with battery scrap; constable assaulted

Moradabad News: बैटरी स्क्रैप लदे वाहन को राज्य कर टीम ने पकड़ा, सिपाही से मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
State tax team intercepts vehicle loaded with battery scrap; constable assaulted
माल छुड़ाने की कोशिश, थार सवार बैटरी वाहन के साथ चल रहे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
पाकबड़ा। राज्य कर के मोबाइल दस्ते ने पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर चौराहे पर बगैर कागजात भेजे जा रहे बैटरी स्क्रैप लदे वाहन को पकड़ लिया। गाड़ी को लेकर जा रहे सिपाही के साथ थार सवारों ने मारपीट की। इस मामले की जानकारी एसएसपी तक पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। इस मामले में पुलिस थार को कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश कर रही है।
सहायक आयुक्त गिरीश सिंह ने हसनपुर चौराहे पर रविवार की शाम चेकिंंग के दौरान बैटरी स्क्रैप लदे वाहन को रोक लिया। इस दौरान वाहन चालक ने पूछने पर कोई कागजात नहीं दिखाया। गाड़ी बिलारी -डिंगरपुर के रास्ते से आ रही थी। सहायक आयुक्त ने संयुक्त आयुक्त मिलिंद राज को सूचना देने के बाद बैटरी स्क्रैप लदी गाड़ी पर एक सिपाही को बैठाकर कार्यालय के लिए भेज दिया। गाड़ी कुछ दूर ही आगे निकली। इस बीच थार सवार युवकों ने घेर लिया और सिपाही के साथ मारपीट करने लगे। सहायक आयुक्त का कहना था कि वे माल सहित गाड़ी छुड़ाना चाहते थे। हंगामे को देखते ही मौके पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर उसे राज्य कर कार्यालय भेज दिया। इस मामले में राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -1 अशोक कुमार सिंह ने घटना से एसएसपी सतपाल अंतिल को अवगत कराया। इस मामले में सहायक आयुक्त ने पाकबड़ा पुलिस को तहरीर दी है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने थार के साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


एसएसपी ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया है। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अराजक तत्वों ने स्क्रैप वाहन को छुड़ाने की कोशिश की है। पुलिस के सराहनीय प्रयास से टैक्स चोरों का हौसला टूटेगा। किसी ईमानदार व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होगा। - आरए सेठ एडिशनल कमिश्नर ग्रेड - 2 एसआईबी मुरादाबाद जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed