फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   State tax authorities conducted raids in four districts of Moradabad division, several irregularities found

UP: करोड़ों का कारोबार..कमाई लाखों में दिखाई, चार जिलों में राज्यकर विभाग का छापा, ग्राहकों की एंट्री तक जांची

Thu, 18 Sep 2025 11:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 11:58 AM IST
सार

राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने मुरादाबाद, बरेली, रामपुर और बिजनौर में नौ ब्यूटी पार्लरों व मेकअप सामान विक्रेताओं पर छापेमारी की। इनमें से छह स्थान मुरादाबाद के हैं। आरोप है कि करोड़ों का कारोबार होने के बावजूद कारोबारी लाखों में ही आय दिखाते थे।

विज्ञापन
State tax authorities conducted raids in four districts of Moradabad division, several irregularities found
राज्य कर का मुरादाबाद मंडल में छापा - फोटो : istock

विस्तार

करोड़ों का कारोबार करने के बावजूद लाखों में कमाई दिखाने वाले ब्यूटी पार्लरों पर राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की ओर से छापे मारे गए। मुरादाबाद, बरेली, रामपुर और बिजनौर में नौ स्थानों पर कार्रवाई हुई। इसमें मुरादाबाद शहर के छह स्थान शामिल हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई का बृहस्पतिवार तक आकलन हो पाएगा। शहर के कई ब्यूटी पार्लरों पर ग्राहकों से पैकेज के नाम पर मोटी कमाई की जाती है। इसके अलावा मेकअप सामान विक्रेता भी ब्रांडेड सामान बताकर अच्छी बिक्री करते हैं।
विज्ञापन


कई ब्यूटी पार्लर पर युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देने के नाम पर लाखों की फीस वसूली जा रही है। करोड़ों के कारोबार के बावजूद ब्यूटी पार्लर संचालक और मेकअप सामान विक्रेता  आय लाखों में ही दिखाते हैं। पिछले दो महीने से राज्यकर के अधिकारी इनकी निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर आने वाले ग्राहकों और बिलिंग के आधार पर उन्होंने कारोबार का आकलन किया और फिर बुधवार को छापे मारे। इसमें रामगंगा विहार सहित कांठ रोड पर तीन जगह, दिल्ली रोड, गांधी नगर और बुद्धि विहार में कार्रवाई हुई।

ग्राहकों की एंट्री से लेकर बिल तक जांचे
इसके अलावा बिजनौर, बरेली और रामपुर में भी कार्रवाई हुई। इस कार्रवाई के लिए राज्यकर विभाग के 32 अधिकारी लगाए गए थे। अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान ग्राहकों की एंट्री से लेकर बिलिंग तक की बारीकी से जांच की। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई में आय और कर जमा करने में बड़ा अंतर देखने को मिला है।

अफसरों ने बताया कि इन कारोबारियों के यहां पर जीएसटी चोरी की जांच की जा रही है। सभी के ई वे बिल और आईटीसी का ब्योरा इकट्ठा किया जा रहा है। आशंका है कि कारोबारियों ने करोड़ों की जीएसटी चोरी की है। देर रात तक कार्रवाई जारी रहने की वजह से पूरा विवरण नहीं मिल सका है। 

नौ जगहों पर कार्रवाई हुई है। बुधवार को पूरा विवरण नहीं मिल सका है, क्योंकि जांच जारी है। बृहस्पतिवार को जांच करने के बाद जीएसटी चोरी की जानकारी मिल पाएगी। - अशोक कुमार सिंह, अपर आयुक्त, ग्रेड वन, राज्य कर विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed