फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP delegation was not allowed to go to Narayanpur Changa, stopped on the way

Moradabad News: नारायणपुर छंगा में नहीं जाने दिया सपा का प्रतिनिधि मंडल, रास्ते में रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
SP delegation was not allowed to go to Narayanpur Changa, stopped on the way
ठाकुरद्वारा। गांव नारायणपुर छंगा जाने से सपा नेताओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा रहा। सपा का प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को गांव नहीं पहुंच सका। पुलिस टीम सांसद को ठाकुरद्वारा से उनके मुरादाबाद स्थित आवास तक छोड़ने पहुंची।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सांसद रुचि वीरा पुलिस प्रशासन को चकमा देकर पशुपति गेस्ट हाउस पहुंच गई थीं। उनके आने की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ता भी वहां एकत्र हो गए। पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महमूद सैफी और तोहिद पहले ही गेस्ट हाउस के अंदर चले गए। पता चलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सांसद को गेस्ट हाउस के अंदर ही रोक दिया गया। गेस्ट हाउस के गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव इकरार भोला, पूर्व महानगर अध्यक्ष शानू खान, मोहम्मद फैसल सैफी ने अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद एडीएम प्रशासन संगीता गौतम, एसपी देहात आकाश कुमार, एसडीम प्रीति सिंह ने सांसद से वार्ता की और उनसे गांव न जाने का अनुरोध किया। दोपहर करीब 12:00 बजे सांसद रुचि वीरा गेस्ट हाउस से निकली और गांव की ओर चलने लगी तो पुलिस ने उनकी गाड़ियों को रोक लिया। फिर पुलिस उन्हें वहां से मुरादाबाद की ओर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र के सपा विधायक नवाब जान खां को भा ठाकुरद्वारा स्थित आवास पर रोक लिया और नजर बंद कर लिया। सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विधायक पुलिस की मौजूदगी में अपने घर में नजर बंद रहे। काफी कार्यकर्ता भी नारायणपुर छंगा जाने के लिए उनके आवास पर एकत्र हो गए थे। इनमें सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नवीन कुमार यादव, पूर्व सभासद मजहर अल्वी, अमरजीत सिंह, राकेश दानव आदि मौजूद थे। सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को पुलिस ने तिकोनिया पर रोक लिया और फिर उन्हें वहां से कहीं ले गए।
मनोज पारस को पुलिस ने नगीना में रोक लिया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नवीन यादव को भी पहले उनके आवास पर पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया था। विधायक नवाब जान ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल गांव नारायणपुर छंगा में जाकर वहां कि सही स्थिति और अनुसूचित जाति के लोगों पर हुए अत्याचारों की जानकारी करना चाहता था। लेकिन, पुलिस ने उन्हें वहां नहीं जाने दिया।
उधर डीएम ने ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार से निषेधाज्ञा धारा 163 लागू कर दी है। जिसमें जुलूस, प्रदर्शन, जनसभा करने और पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के समूह के एक स्थान पर एकत्रित होने पर रोक लगा दी है। एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि धारा 163 की अवधि निर्धारित नहीं है। यह डीएम के अग्रिम आदेश तक लागू रहेगी। सांसद ने क्षेत्र के मीडिया से भी बात करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मीडिया को भी अंदर नहीं जाने दिया।


मूंढापांडे में रोके गए कांठ विधायक कमाल अख्तर

मूंढापांडे। कांठ विधायक कमाल अख्तर लखनऊ से नारायणपुर छंगा गांव के लिए रवाना हुए थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें मूंढापांडे में टोल प्लाजा के पास रोक लिया। इसके बाद उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed