फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sold a land for the third time to grab six lakhs

Moradabad News: छह लाख हड़पने के लिए एक जमीन तीसरी बार बेची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sold a land for the third time to grab six lakhs
मुरादाबाद। छह लाख रुपये हड़पने के लिए चार लोगों ने मिलकर एक ही जमीन को तीसरी बार बेच दिया। शिकायत मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले मेें केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रेमनगर कांठ रोड निवासी मुस्तेहसीन पत्नी असलम के अनुसार उसके दामाद वसीम और बेटी तबस्सुम को बिशनपुर भीमाठेर निवासी निजार खां ने भीमाठेर में एक जमीन दिखाई थी। सौदा तय होने पर उसने छह लाख रुपये लेकर जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी। महिला के अनुसार जब बेटी-दामाद आरोपी द्वारा दिखाई गई जमीन पर बाउंड्री कराने पहुंचे तो पता चला कि उसका मालिक कोई और है। पी़ड़िता के अनुसार बाद में जब तहसील में जाकर रजिस्ट्री चेक कराई तो जानकारी मिली कि आरोपी निजार ने जिस गाटा संख्या का बैनामा उन्हें किया है। वटां 20-25 फीट गहरा गड्ढा है। साथ ही उस जमीन को निजार खां पहले भी दो बार बेच चुका है। पीड़िता के अनुसार उसने और उसके बेटी-दामाद ने आरोपी पर जमीन पर कब्जा दिलाने या पैसे वापस करने के लिए दवाब बनाया तो आरोपी निजार खां और उसके तीनों बेटे इमरान, उस्मान और सुलेमान धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी ने इस मामले में केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मामले में थाना प्रभारी सिविल लाइंस आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जांच के अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article