फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   smugler arrest

मासूम बच्चों से चरस की तस्करी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार  

Tue, 19 Apr 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
smugler arrest
चरस तस्करी
मासूम बच्चों से चरस की तस्करी कराने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को कटघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से चरस और तमंचा भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि उसके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


एसओ कटघर ओंकार सिंह ने बताया ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि डबल फाटक निवासी सनी पुत्र पूरन दिवाकर मासूम बच्चों को टॉफी और चॉकलेट खिलाने का लालच देकर उनसे चरस व नशीले पदार्थों की तस्करी कराता है। गरीब परिवार के बच्चे और सड़क किनारे खाना बदोशों की जिंदगी बीता रहे लोगों के बच्चों को सनी अपने जाल में फंसाकर उनसे तस्करी करा रहा था।
विज्ञापन


सोमवार की रात पुलिस ने डबल फाटक के पास से सनी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से छह सौ ग्राम चरस भी बरामद कर ली है। एसओ आेंकार सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। सनी के साथियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed