फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six-lane flyovers will be built on the highways in Dalpatpur and Dhaneta.

Moradabad News: दलपतपुर और धनेटा में हाईवे पर बनेंगे सिक्सलेन के फ्लाईओवर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Six-lane flyovers will be built on the highways in Dalpatpur and Dhaneta.
मुरादाबाद। सड़क हादसों से निजात दिलाने के लिए मूंढापांडे स्थित दलपतपुर जीरो प्वाइंट पर मार्च से सिक्सलेन फ्लाईओवर बनेगा। एनएचएआई ने दलपतपुर और बरेली के धनेटा में फ्लाईओवर बनाने के लिए 105 करोड़ का टेंडर जारी किया है। सड़क हादसों से परेशान क्षेत्रीय लोग काफी दिनों से यहां फ्लाईओवर बनाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

लखनऊ - दिल्ली हाईवे पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। वाहनों की तेज रफ्तार के बीच दलपतपुर जीरो प्वाइंट पर सड़क पार करते समय आए दिन हादसे होते हैं। दलपतपुर जीरो प्वाइंट पर बढ़ते हादसों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी इस स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया था। सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में कई बार यह मुद्दा उठाया गया था। इस मामले में एनएचएआई के अधिकारियों ने अप्रैल 2025 में मुरादाबाद जिले के हाईवे का सर्वे किया। इसके तहत दलपतपुर जीरो प्वाइंट पर फ्लाईओवर निर्माण को आवश्यक बताया गया। साथ ही छपर्रा मोड़ और सिहोराबाजे में अंडरपास के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किए गए। बताया गया कि दलपतपुर जीरो प्वाइंट दुर्घटनाओं के दृष्टिकोण से काफी खतरनाक है। केंद्र सरकार ने दो सर्वे कराने के बाद मुरादाबाद के दलपतपुर जीरो प्वाइंट और बरेली जिले के धनेटा में फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी दे दी। इस मामले में एनएचएआई ने दलपतपुर जीरो प्वाइंट के लिए 55 करोड़ और धनेटा में फ्लाईओवर निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। फ्लाईओवर का निर्माण एनएचएआई की कार्यदायी संस्था करेगी।
विज्ञापन



सर्विस लेन और ट्रैफिक लाइटें भी लगेंगी
मूंढापांडे हाईवे वर्तमान समय में फोर लेन है। इस मार्ग को सिक्सलेन बनाने के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इसी कारण
दलपतपुर जीरो प्वाइंट पर सिक्सलेन का फ्लाई ओवर तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही सर्विस रोड का निर्माण होगा। ट्रैफिक लाइटें भी लगाई जाएंगी।

दलपतपुर और धनेटा में सिक्सलेन के फ्लाईओवर का निर्माण मार्च से शुरू हो जाएगा। यहां नीचे सर्विस रोड के निर्माण के साथ ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। फ्लाईओवर निर्माण से हादसों पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण जिंदल पीडी एनएचएआई मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed