{"_id":"6a91f3515f9e3f7b6305189b","slug":"sisters-face-a-troublesome-free-bus-ride-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-115170-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बहनों को मिली दुश्वारी भरी मुफ्त बस यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बहनों को मिली दुश्वारी भरी मुफ्त बस यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। रक्षाबंधन पर सरकार की रोडवेज बसों की अतिरिक्त व्यवस्था के बावजूद बहनों को बसों में दुश्वारी भरी मुफ्त यात्रा करने को मिली। शुक्रवार को पूरे दिन यात्रियों की बसों के परिचालकों और चालकों से स्टॉप पर बस न रोकने के लिए नोकझोंक होती रही। यात्रियों ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद भी परिचालकों ने स्टॉप पर बसों को नहीं रोका।
रक्षाबंधन पर सरकार ने 27 अगस्त की सुबह छह बजे से शनिवार रात 12 बजे तक बहनों के साथ ही एक-एक पुरुष की भी मुफ्त यात्रा की घोषणा करते हुए बसों में परेशानी को दूर किए जाने के लिए प्रदेश भर में अतिरिक्त रोडवेज बसों के संचालन के निर्देश उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को दिए थे लेकिन अतिरिक्त बसों की व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम रही। इसे लेकर यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बस चालकों पर मनमानी करने का आरोप भी लगाया है। वहीं दूसरी ओर बहनें डग्गामार वाहनों में भी जोखिम भरा सफर कर अपने भाइयों के घरों तक पहुंचीं।
--
घंटों सड़क किनारे खड़े होकर करना पड़ा बसों का इंतजार
कांठ। रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों के घरों तक जाने के लिए कांठ नगर में सड़क किनारे खड़े होकर घंटों तक तक बसों का इंतजार करना पड़ा। चालक स्टॉप पर न रोकते हुए बसों को दौड़ाते रहे। इसे लेकर भी यात्रियों में नाराजगी दिखाई दी। नगर निवासी अमित कौशिक ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाने के लिए मुरादाबाद तक जाना था, लेकिन बसों में भीड़ और इनके चालकों द्वारा बसों को नहीं रोकने से वह निजी वाहन से गए। इसके अलावा अन्य यात्रियों ने भी समस्या को बयां किया। संवाद