{"_id":"661573fc36bc8ce3e500a0fa","slug":"shivpal-yadav-said-that-corruption-is-at-peak-even-in-small-offices-in-bjp-government-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: शिवपाल यादव बोले- भाजपाई अगर हमें गुंडों का सरदार बता रहे हैं तो वह सभी हमारे चेले हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: शिवपाल यादव बोले- भाजपाई अगर हमें गुंडों का सरदार बता रहे हैं तो वह सभी हमारे चेले हैं
Tue, 09 Apr 2024 10:29 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:29 PM IST
सार
शिवपाल यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 60 सीटों पर जीत दर्ज की जाए और हमारा यह भी लक्ष्य है कि सभी सीटों पर भाजपा को हराया जाए।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपाई अगर हमें गुंडों का सरदार बता रहे हैं तो वह सभी हमारे चेले हैं। यह कहना है सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव का। वह मंगलवार को गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के रजपुरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
शिवपाल यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 60 सीटों पर जीत दर्ज की जाए और हमारा यह भी लक्ष्य है कि सभी सीटों पर भाजपा को हराया जाए। एक सवाल के जवाब में कहा कि बदायूं लोकसभा क्षेत्र से हम चुनाव लड़ें, धर्मेंद्र लड़ें या आदित्य यादव चुनाव लड़ें। चुनाव तो सपा को ही लड़ना है। आगे कहा कि बदायूं लोकसभा क्षेत्र से उनके बेटे आदित्य यादव ही चुनाव लड़ेंगे। शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। कहा कि जिले से लेकर छोटे छोटे दफ्तरों तक भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में किसान परेशान है। शहरों में नौजावन परेशान है। किसान को खाद नही मिल पा रहा है। नौजवान को रोजगार नही मिल पा रहा। कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही सभी समस्याओं को हल किया जाएगा। इस दौरान गुन्नौर विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, पूर्व विधायक राजेश यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन