फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sexual harassment pretext of interview Had meeting with Hakim

इंटरव्यू के बहाने गैंगरेप: हकीम के यहां हुई थी मुलाकात, नौकरी दिलाने का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार

Sat, 03 Jun 2023 09:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 03 Jun 2023 09:51 PM IST
सार

युवती ने फर्म मैनेजर और सुपरवाइजर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने उसे फर्म में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिलाने के बहाने बुलाया और कार में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए। 

विज्ञापन
sexual harassment pretext of interview Had meeting with Hakim
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने फर्म मैनेजर और सुपरवाइजर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने उसे फर्म में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिलाने के बहाने बुलाया और कार में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए। यहां दोनों ने तमंचा दिखाकर वारदात की। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह भोजपुर क्षेत्र में अपनी बीमारी का इलाज कराने एक हकीम के पास जाती थी। यहां उसकी मुलाकात भोजपुर क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हो गई थी। तब दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद बातचीत शुरू हो गई थी। आरोपी युवक ने कहा कि वह कटघर क्षेत्र में एक फर्म में सुपरवाइजर है। फर्म के मैनेजर से मेरे अच्छे संबंध हैं। उसने युवती को झांसा दिया कि वह उसकी नौकरी भी फर्म में लगवा देगा। 

विज्ञापन


आरोपी ने पांच मई 2023 को मैनेजर से मिलवाने और इंटरव्यू कराने के बहाने काशीपुर तिराहे पर बुला लिया। इसी दौरान एक वहां एक कार आई। जिसमें आरोपी युवक के अलावा एक और व्यक्ति बैठा था। उसने उस व्यक्ति को ही मैनेजर बताया। आरोपियों ने उससे कहा कि फर्म में चलते हैं, वहीं इंटरव्यू होगा। आरोपी युवती को कार में बैठाकर फर्म लाने लगे। आरोप है कि डियर पार्क के पास कार रफातपुर रोड पर मोड़ दी। युवती ने पूछताछ की तो आरोपियों ने उसे तमंचा दिखाकर शांत कर दिया। इसके बाद आरोपी कार सुनसान जगह पर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो बना ली। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर वह कहीं शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। अब आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत कटघर थाने में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी हेमराज मीना ने कटघर थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed