फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven factories were running with domestic electricity

मुफ्तिटोला में बिजली चोरी करते पकड़े गए पार्षद, सासंद पर सिफारिश का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Seven factories were running with domestic electricity
मुरादाबाद। बुधवार को शहर के विद्युत वितरण खंड तृतीय में विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के 31 मामले पकड़े गए। इसमें सात कारखाने घरेलू बिजली से चलते पाए गए। 11 मीटर टैंपर्ड के केस मिले हैं और अन्य कटिया कनेक्शन के मामले हैं। विभाग की टीम ने सभी बिजली चोरों के खिलाफ जांच रिपोर्ट भरकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बुधवार को पीतल बस्ती बिजलीघर से जुड़े हाई लाइन लॉस वाले फीडरों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें मुख्य अभियंता संजय आनंद जैन, अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता गिरजेश प्रताप सिंह समेत एसडीओ राजवीर कटारिया, जेई और लाइन स्टाफ की टीम शामिल रही। सुरक्षा के लिए थाना मुगलपुरा से पुलिस बल का सहयोग मिला और भारी संख्या में पीएसी के जवान भी मौजूद रहे। टीम ने चेकिंग में बिजली चोरी के 31 मामले पकड़े। इसमें सात कारखाने घरेलू बिजली से चलते पाए गए। इसके अलावा 11 मीटर टैंपर्ड और कुछ कटिया कनेक्शन के मामले सामने आए। एसडीओ राजवीर कटारिया ने बताया कि कंबल का ताजिया, फैजगंज, मुफ्ती टोला, जामा मस्जिद चौराहा, हमसफर शादी हॉल, बरबलान आदि क्षेत्रों में बिजली चोरी के कुल 31 मामले पकडे़ गए हैं। सभी के खिलाफ जांच रिपोर्ट भरकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कटघर क्षेत्र के मुफ्ती टोला में वार्ड नंबर 62 के पार्षद असद कमाल के घर बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने पार्षद के खिलाफ जांच रिपोर्ट भरी तो टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस बल मौके पर होने विरोध ज्यादा देर तक नहीं चल सका। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सपा सांसद डा. एसटी हसन ने बिजली चोरी में पकड़े गए पार्षद की सिफारिश के लिए तीन बार फोन किया। वहीं सांसद ने सिफारिश से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता गिरजेश प्रताप के मुताबिक चेकिंग के बाद सांसद के साथ शिष्टाचार भेंट की गई थी। इस दौरान मुख्य अभियंता संजय आनंद जैन और अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार भी मौजूद थे। बैठक में सांसद से क्षेत्र में चलाए जा रहे विद्युत चोरी निरोधक अभियान में सहयोग की अपील की गई। उस समय उन्होंने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और टीम का सहयोग करने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि वह बिजली चोरी करने वालों के साथ नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने बाद में तीन बार फोन पर पार्षद के लिए रियायत की सिफारिश की।
- पार्षद के घर बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता की मौजूदगी में सपा सांसद डा. एसटी हसन के साथ बैठक हुई थी। मामला उनके संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने कहा था कि मैं बिजली चोरी में किसी का साथ नहीं दूंगा। इसके बाद पार्षद की सिफारिश के लिए सांसद ने तीन बार फोन किया और कहा कि उनके मामले में जरा देख लेना।

- गिरजेश प्रताप सिंह, एक्सईएन तृतीय
- मैंने किसी की सिफारिश नहीं की, आरोप पूरी तरह झूठ है। मुझे तो बाद में पता चला था कि कोई पार्षद बिजली चोरी में पकड़े गए हैं। गैरकानूनी काम में मैं क्यों किसी का साथ दूंगा।
- डा. एसटी हसन, सपा सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed