{"_id":"698ce7d0a2600e7abf0596cd","slug":"selfies-of-headmasters-taken-from-the-district-coordinators-phone-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-832611-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जिला समन्वयक के फोन से प्रधानाध्यापकों की सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जिला समन्वयक के फोन से प्रधानाध्यापकों की सेल्फी
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में अक्तूबर माह में हुए कुछ निरीक्षण सवालों के घेरे में आ गए हैं। मूंढापांडे निवासी एक व्यक्ति ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि एक जिला समन्वयक साथी का फोन लेकर स्कूलों में पहुंचे प्रधानाध्यापकों से निरीक्षण करवा लिए हैं। क्योंकि स्कूलों के निरीक्षण में ली गई सेल्फी में प्रधानाध्यापिकाएं हैं। मामले में बीएसए का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
मूंढापांडे निवासी रामवीर सिंह लोधी ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक को बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यरत दो जिला समन्वयकों की शिकायत की है। उनका आरोप है कि एक जिला समन्वयक द्वारा दूसरे जिला समन्वयक का मोबाइल साथ ले जाकर निरीक्षण कराया जाता है। इसके बाद इन विद्यालयों के शिक्षकों पर यह बात किसी से न कहने का दवाब बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर माह में मुरादाबाद ग्रामीण के कई विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान दोनों आईडी का लॉगइन एक ही समय पर किया गया। निरीक्षण के अंत में जब पोर्टल पर सेल्फी भरने का विकल्प आता है तो उसमें वह अपनी सेल्फी दर्ज कर रहे थे, जबकि दूसरे जिला समन्वयक की जगह पर उस स्कूल की प्रधानाध्यापिकाओं की सेल्फी दर्ज की गई है। उन्होंने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
इन बिंदुओं पर किया जाता है निरीक्षण
परिषदीय स्कूलों में प्रति माह प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है। इसमें शुद्ध व सुरक्षित पेयजल, शौचालय, कार्यरत शिक्षकों की संख्या, विद्यालय में छात्र-छात्राओं के नामांकन की संख्या, विद्यार्थियों की उपस्थिति, विषयवार पाठ्य पुस्तकों का विरण, शिक्षकों द्वारा एआरपी, एसआरजी से उपयुक्त फीडबैक, डीबीटी से प्राप्त हुई धनराशि और विद्यालय कब तक निपुण हो सकता है सहित अन्य बिंदुओं पर विवरण दर्ज किया जाता है। अंत में निरीक्षण करने वाले अधिकारी की सेल्फी फोटो व स्कूल की फोटो दर्ज करनी होती है।
विज्ञापन
हमें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच करवाई जाएगी।
विमलेश कुमार, बीएसए