Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Celebrations in Rampur over Azam Khan s return home

रामपुर: आजम खां की घर वापसी पर रामपुर में जश्न, समर्थकों ने लगाए 'टाइगर इज बैक' के नारे; फूलों से हुआ स्वागत

Wed, 18 Nov 2026 10:59 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Akash Dubey Updated Wed, 18 Nov 2026 10:59 PM IST
सार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। जेल से बाहर आकर उन्होंने कहा कि उन पर सभी संभव जुल्म हुए। आजम खां ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को अपनी छवि सुधारने की सलाह भी दी।

विज्ञापन
Celebrations in Rampur over Azam Khan s return home
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब एक साल लंबे इंतजार के बाद बुधवार रात सपा नेता आजम खां गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होकर 100 से अधिक कारों के काफिले के साथ अपने गृह नगर रामपुर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही शहर में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने ''''टाइगर इज बैक'''' के नारे लगाए। घर पहुंचने पर आजम खां ने कार से बाहर आकर हाथ उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान समर्थकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

विज्ञापन


बुधवार को जैसे ही आजम खां डासना जेल से बाहर आए, वहां पहले से मौजूद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और समर्थकों ने खुशी जताई। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही रामपुर में आवास के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। उनके घर को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया था। आतिशबाजी और फूलों की बारिश के बीच जब उनका काफिला रामपुर पहुंचा तो समर्थक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।
विज्ञापन


आजम खां 17 नवंबर 2025 को जेल गए थे। परिवार और समर्थकों को उनकी रिहाई का इंतजार था। 31 अक्तूबर 2026 को वह रामपुर जिला जेल से जमानत पर बाहर आए, लेकिन जेल के गेट पर ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से वह गाजियाबाद की डासना जेल में बंद थे। 17 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। करीब एक साल बाद हुई घर वापसी पर समर्थकों ने खुशी जताई।

काफिले से दिखी आजम की सियासी धमक
डासना जेल से बाहर आने के बाद 100 से अधिक कारों के काफिले के साथ आजम खां रामपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में भी कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। काफिले के साथ चल रहे संभल जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि जोया टोल प्लाजा, पाकबड़ा और मूंढापांडे टोल प्लाजा समेत कई स्थानों पर समर्थकों ने आजम खां का स्वागत किया। उनके काफिले में करीब सौ से अधिक कारें शामिल थीं। इसके बाद वह रामपुर पहुंचे।

जेल से छूटने के बाद आजम खान का पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर जोरदार स्वागत
जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान का बुधवार को पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। आजम खान के काफिले के जीरो प्वाइंट पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।


आजम खान के स्वागत के लिए कार्यकर्ता पहले से ही जीरो प्वाइंट पर पहुंच गए थे। जैसे ही उनका काफिला वहां पहुंचा, समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आजम खान के समर्थन में नारे लगाए। स्वागत के दौरान समर्थकों ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। आजम खान के काफिले के गुजरने के दौरान जीरो प्वाइंट पर कुछ देर के लिए भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed