फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sameer was the only brother of three sisters, a mountain of sorrow fell upon his parents.

Moradabad News: तीन बहनों का इकलौता भाई था समीर, मां बाप पर टूटा दुखों का पहाड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sameer was the only brother of three sisters, a mountain of sorrow fell upon his parents.
कुंदरकी। रामगंगा नदी में डूबकर जान गंवाने वाला समीर उर्फ शमी अपनी तीन बहनों नाजिया, साजिया और सना का इकलौता भाई था, जिसकी आकस्मिक मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रखा दिया है। शव पर मां निशाद के साथ तीनों बहनें और सगे संबंधियों का रोते बिलखते हाल बेहाल था, जिनको रिश्तेदार और परिचित दिलासा देते नजर आए। समीर दिल्ली में रहकर काम कर रहा था और वह अपने परिवार की गुजर बसर का सहारा था।
विज्ञापन


----------
केरल से भाई की मंगनी में शामिल होने आया था सुऐब
कुंदरकी। रामगंगा नदी में जान गंवाने वाला सुऐब अपने छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह केरल में सैलून का काम करता था। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को उसके बड़े भाई इमरान की मंगनी का कार्यक्रम भी हुआ था, जिसके चलते परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन आकस्मिक हादसे से परिवार में खुशियों को ग्रहण लग गया है। सुऐब के शव पर उसकी मां शबाना, भाई इमरान, सलमान, आयान, दानिश आमिर का रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन


----------
जहां पर डूबे वहां थी 15-20 फिट पानी की गहराई
कुंदरकी। रामगंगा नदी में जहां दोनों दोस्त डूबे वहां पर 15 से 20 फिट तक पानी की गहराई थी लेकिन डूबने के दौरान उनको तत्काल ही मदद नहीं मिल सकी। ग्राम प्रधान मोहम्मद उवैश ने बताया कि अगर तत्काल ही युवकों को बचाने के लिए आसपास के लोग पहुंच जाते तो उनकी जान बच सकती थी। जैसे ही सूचना मिली तो मैं तत्काल ही कुछ साथियों की मदद से नदी में उतर गया था लेकिन जब तक दोनों ही युवक दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed