फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal violence News: Entry of Outsiders Banned in Sambhal, Police Patrolling Jama Masjid Violence

संभल हिंसा: जिले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर 10 दिसंबर तक रोक, प्रभावित इलाकों में पुलिस गश्त तेज

Sat, 30 Nov 2024 11:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क/एजेंसी, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क/एजेंसी, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Nov 2024 11:03 AM IST
सार

Sambhal Violence Case: संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए पथराव और हिंसा के बाद प्रशासन ने 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाके में शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया है।

विज्ञापन
Sambhal violence News: Entry of Outsiders Banned in Sambhal, Police Patrolling Jama Masjid Violence
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद

विस्तार

जामा मस्जिद के सर्वे के बाद भड़की हिंसा के बीच संभल जिला प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने शनिवार को आदेश जारी कर 10 दिसंबर तक जिले में बाहरी लोगों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले की सीमा में किसी भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस कदम का उद्देश्य क्षेत्र में शांति बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति को टालना है।
विज्ञापन


इस आदेश के मद्देनजर आज समाजवादी पार्टी (सपा) का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल संभल का दौरा नहीं कर सका। इस दल का नेतृत्व उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे करने वाले थे। उन्होंने लखनऊ में अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के गृह सचिव संजय प्रसाद ने फोन कर उनसे संभल न जाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sambhal violence News: Entry of Outsiders Banned in Sambhal, Police Patrolling Jama Masjid Violence
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद

शांति और निष्पक्षता सुनिश्चित हो: सुप्रीम कोर्ट 
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकार को संभल में शांति और सौहार्द बनाए रखने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा कि शाही जामा मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट को सील बंद रखा जाए और स्थानीय अदालत में इस मामले की कार्यवाही फिलहाल स्थगित रहे। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने मस्जिद प्रबंधन समिति द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, "शांति और निष्पक्षता सुनिश्चित होनी चाहिए। हम नहीं चाहते कि कोई गलत कदम उठाया जाए।

Sambhal violence News: Entry of Outsiders Banned in Sambhal, Police Patrolling Jama Masjid Violence
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद

जामा मस्जिद की सर्वे के बाद भड़की हिंसा 

19 नवंबर को स्थानीय अदालत ने शाही जामा मस्जिद के सर्वे कराने का आदेश दिया। कुछ याचिकाकर्ताओं ने अदालत में दावा किया कि मस्जिद की जगह पहले एक हरिहर मंदिर था। इस आदेश के बाद 24 नवंबर को हिंसा भड़क उठी, जिसमें पथराव की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं घायल हुए।

Sambhal violence News: Entry of Outsiders Banned in Sambhal, Police Patrolling Jama Masjid Violence
संभल में नमाज के लिए जाते लोग - फोटो : PTI

जांच आयोग का गठन

उत्तर प्रदेश सरकार ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। इस आयोग की अध्यक्षता इलाहाबाद हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र कुमार अरोड़ा करेंगे।

Sambhal violence News: Entry of Outsiders Banned in Sambhal, Police Patrolling Jama Masjid Violence
संभल जामा मस्जिद में नमाज के लिए जाते लोग - फोटो : PTI

स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर

तनाव को देखते हुए जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि हर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed