फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: Scolded for smoking bidi... class 4 student committed suicide, body found two days later

फांसी पर झूला मासूम: बीड़ी पीने पर डांटा तो कक्षा चार के छात्र ने दी जान, दो दिन बाद मिला शव, परिजन रह गए सन्न

Fri, 02 Aug 2024 02:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 02:43 PM IST
सार

संभल में बीड़ी पीने पर डांट लगाने से नाराज छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव दो दिन बाद बरामद किया गया है। शव मिलने की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Sambhal: Scolded for smoking bidi... class 4 student committed suicide, body found two days later
जान गंवाने वाला छात्र और विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

स्कूल में बीड़ी पीने की शिकायत मिलने पर परिजनों ने डांटा तो गांव बेला की मिलक निवासी कक्षा चार के छात्र अरुण (13) पुत्र प्रतिपाल ने मौत को गले गला लिया। 30 जुलाई को स्कूल जाने के बाद वह घर नहीं लौटा था। दो दिन बाद बृहस्पतिवार को छात्र का शव खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला।

विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बेला की मिलक निवासी प्रतिपाल का बेटा अरुण टांडा कोठी स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। 30 जुलाई की सुबह अरुण साइकिल से स्कूल पढ़ने के लिए गया था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू की गई। मगर उसका पता नहीं चल सका। जिसके बाद बुधवार को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। बृहस्पतिवार की सुबह गांव की महिलाएं खेतों में घास काट रही थीं। दुर्गंध आने पर महिलाएं यूकेलिप्ट्स के पेड़ के पास पहुंचीं तो अरुण का शव पेड़ से लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने आसपास खेतों में काम करने वालों के साथ ही परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

घर लौटने की बात न कहकर निकला था अरुण
थाना प्रभारी हरीश कुमार के अनुसार, परिजनों ने बताया कि 29 जुलाई को शिक्षकों ने अरुण को स्कूल के बाहर बीड़ी पीते देखा था। जिसके बाद शिक्षकों ने परिजनों से शिकायत की तो परिजनों ने शाम को अरुण को काफी डांटा था। जिससे अरुण काफी नाराज था।

30 जुलाई को जब वह घर से निकला तो घर वापस न लौटने की बात कह रहा था। जिसके बाद मां-पिता उसके पीछे-पीछे स्कूल तक गए थे। जब वह स्कूल पहुंच गया तो घर वापस लौट आए। छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे अपने-अपने घर चले गए, लेकिन अरुण घर नहीं पहुंचा।

परिजन स्कूल पहुंचे तो जानकारी मिली कि वह तो छुट्टी होने के बाद साइकिल लेकर चला गया था। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

दो बहनों का इकलौता भाई था अरुण
अरुण दो बहनों का इकलौता भाई था। एक बहन उससे बड़ी और दूसरी छोटी है। परिवार में इकलौता होने पर वह मां-पिता के साथ ही बहनों को भी काफी लाडला था। बृहस्पतिवार को जब अरुण का शव मिला तो मां अनीता बेहोश हो गई। साथ ही दोनों बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। ढाढस बंधाने वालों की आंखों भी नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed