{"_id":"63070597a8c1185db63da8de","slug":"sambhal-police-performed-last-rites-of-rape-victim-in-night-even-after-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: विरोध के बाद भी पुलिस ने रात में कराया दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कार, गांव में पुलिस का कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: विरोध के बाद भी पुलिस ने रात में कराया दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कार, गांव में पुलिस का कड़ा पहरा
Thu, 25 Aug 2022 10:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:46 AM IST
सार
संभल जिले में विरोध के बाद भी पुलिस ने रात में दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कार करा दिया। पुलिस ने विरोध और हंगामे की आशंका को लेकर ग्रामीणों को एकत्र नहीं होने दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के कुढ़फतेहगढ़ थाना इलाके के एक गांव में पुलिस ने परिजनों के विरोध के बावजूद रात करीब एक बजे दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कार करा दिया। हंगामा विरोध की आशंका को लेकर गांव में गली मोहल्लों में पुलिस तैनात रही और ग्रामीणों को एकत्र नहीं होने दिया।
बुधवार की दोपहर कुढ़फतेहगढ़ थाना इलाके के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने और पुलिस द्वारा समझौते का दबाव बनाने पर फंदे पर लटककर जान दे दी थी।
पोस्टमार्टम के बाद रात करीब 11 बजे किशोरी का शव गांव पहुंचा। गांव में पहले से ही चंदौसी, कुढ़फतेहगढ़, बनियाठेर सहित अन्य थानों की पुलिस मौजूद थी। सीओ चंदौसी दिनेश कुमार ने परिजनों से रात में ही किशोरी का अंतिम संस्कार कराने की बात कही। पर परिजनों ने इंकार कर दिया। ग्रामीण एकत्र ना हो इसके लिए गली मोहल्लों में जगह-जगह पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
परिजनों के विरोध के बावजूद पुलिस ने रात करीब एक बजे उसका अंतिम संस्कार करा दिया। इस दौरान किशोरी की मां बेहोश हो गई। पुलिस को आशंका थी कि गुरुवार की सुबह ग्रामीण एकत्र हो जाएंगे और उसका अंतिम संस्कार से पहले आरोपियों व पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर सकते हैं।
पुलिस ने रात में सख्ती बरतते हुए अंतिम संस्कार करा दिया। इस दौरान किसी को भी जेब से मोबाइल नहीं निकाले दिया। किसी को भी मौके से ने तो फोटो खींचने दिए और ने वीडियो बनाने दी। इस दौरान सीओ दिनेश कुमार, थाना अध्यक्ष कुढ़ फतेहगढ़ अजीत सिंह और अन्य थानों की फोर्स रही।