{"_id":"69623dcbbdad1795e008e9b6","slug":"sambhal-high-tension-power-line-snapped-and-fell-into-field-death-farmer-who-was-electrocuted-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा, फसल की रखवाली कर रहे किसान की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा, फसल की रखवाली कर रहे किसान की करंट लगने से मौत
Sat, 10 Jan 2026 05:24 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी (संभल)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 10 Jan 2026 05:24 PM IST
सार
गुन्नौर के गांव सैजना मुस्लिम में खेत की रखवाली कर रहे किसान की करंट लगने से माैत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन
भूरे सिंह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुन्नौर क्षेत्र के गांव सैजना मुस्लिम में शनिवार को फसल की रखवाली कर रहे किसान भूरे सिंह (55) की खेत में टूट कर गिरे हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
किसान भूरे सिंह का गांव से चार किलोमीटर की दूरी पर खेत है। इसमें सरसों की फसल लगी है। सुबह चार बजे वह खेत पर बने मचान पर सो रहे थे। उसी समय मचान के पास से होकर जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर खेत पर बनी तारकशी के ऊपर जा गिरा।
विज्ञापन
इससे तारकशी में करंट दौड़ गया और घास फूस में आग लग गई। आग जलने की आवाज सुन कर किसान की आंख खुल गई। वह मचान से नीचे उतर कर आए। इसी दौरान उनका हाथ तारकशी से टच हो गया।
विज्ञापन
जिससे करंट की चपेट में आकर किसान भूरे सिंह की तड़प कर मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पता लगने पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।