{"_id":"610cf9f527e3936b52747f0b","slug":"sambhal-at-old-temple-praying-tense-situation-heavy-force-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: प्राचीन धर्म स्थल पर जल चढ़ाने की बात को लेकर सतर्क पुलिस प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: प्राचीन धर्म स्थल पर जल चढ़ाने की बात को लेकर सतर्क पुलिस प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात
Fri, 06 Aug 2021 02:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:52 PM IST
सार
राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 12 बजे सरायतरीन के वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें भी प्राचीन धर्म स्थल को लेकर चर्चा होगी। कार्यक्रम में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
संभल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के एक प्राचीन धर्म स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां एक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जल चढ़ाने की बात कही थी जिसके बाद एहतियाती तौर पर पुलिस प्रशासन सतर्क है। धर्म स्थल के आसपास आने जाने वाले सभी लोगों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को शिवतेरस के चलते सभी शिव मंदिरों पर भारी संख्या में श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए पहुंचे। हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने संभल के प्राचीन धर्म स्थल पर जल चढ़ाने की बात कही तो जिला प्रशासन सतर्क हो गया। भारी संख्या में पुलिसकर्मी धर्म स्थल के चारों ओर तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 12 बजे सरायतरीन के वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें भी प्राचीन धर्म स्थल को लेकर चर्चा होगी। कार्यक्रम में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि धर्म स्थल पर एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। कार्यक्रम के आयोजकों को भी समझाया गया है कि कार्यक्रम में ऐसी कोई चर्चा न की जाए जिससे माहौल खराब होने का अंदेशा बने।