फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   salt black marketing in moradabad

हंगामा है क्यों बरपा..अफवाह ही तो उड़ी है

Sat, 12 Nov 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 12 Nov 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
salt black marketing in moradabad
लाइनपार में नमक के लिए दुकानों पर लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
500 और 1000 के नोट बंद होने की वजह से लोगों की परेशानियां अभी कम भी नहीं हुई थीं कि शुक्रवार की शाम उड़ी अफवाह से बाजारों में भगदड़ मच गई। नमक के रेट बढ़ने की खबर व्हाट्सएप ग्रुपों पर दौड़ी तो दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


कटरा नाज तो दुकान लूटने की कोशिश की गई। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक में अफवाह फैलते देर नहीं लगी। सभी जगह ऐसा ही हाल रहा। पीपलसाना में भी नमक को लेकर मारपीट हो गई। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के  खिलाफ अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन ने बताया कि अवनीश गुप्‍ता समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुक्रवार शाम व्हाट्सएप ग्रुप पर किसी ने मैसेज पोस्ट कर दिया कि बाजार में नमक की कमी के चलते कीमतें बढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाह फैलते ही थोड़ी ही देर में किराना और जनरल स्टोर पर भीड़ उमड़ने लगी। कटरा नाज, मकबरा के अलावा शहर के पुराने हिस्सों की गलियों की दुकानों पर यही हाल हो गया। एक-एक ग्राहक नमक के पांच पांच पैकेट खरीदने लगा। चंद मिनटों में शहर से लेकर देहात तक नमक को लेकर लोगों में हाहाकार मच गया।

देखते देखते ही दुकानों से नमक गायब हो गया। भीड़ बढ़ने पर दुुकानदारों ने भी रेट बढ़ा दिए। रेट बढ़ाने को लेकर नोकझोंक हुई तो कुछ जगहों पर मारपीट हो गई। कटरा नाज में ग्राहकों की भीड़ जुटी तो दुकानदारों के हाथ पांव फूल गए। भीड़ ने दुकानों में नमक के लिए लूटपाट मचा दी।

दुकानों के बाहर रखे नमक के कट्टे उठाकर भागने लगे। दुकानदारों ने उन्हें बाहर निकलकर रोकने की कोशिश की तो वहां खड़े युवकों ने दूसरा सामान लूटना शुरू कर दिया। आस पास के दुकानदारों ने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया।

पुलिस ने एनाउंसमेंट किया कि नमक के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ये केवल अफवाह है। साथ ही चेतावनी भी दी कि रेट से अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


थोड़ी देर में ही शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। देखते ही देखते मार्केट बंद हो गया। दुकानें बंद होने के बाद बाजार में लगी भीड़ भी छंट गई। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed