फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Miscreants shot and killed Sandeep in Dibdiba village in Rampur

रामपुर में दिनदहाड़े हत्या: पत्नी-बेटी को दवा दिलाकर घर आ रहा था संदीप, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

Thu, 08 Oct 2026 07:40 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 08 Oct 2026 07:40 PM IST
सार

रामपुर के डिबडिबा गांव में बाइक सवार तीन हमलावरों ने रंजिश में संदीप सिंह चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानें बंद हो गईं। 

विज्ञापन
Miscreants shot and killed Sandeep in Dibdiba village in Rampur
रामपुर में संदीप की हत्या - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

रंजिश के चलते उत्तराखंड सीमा से सटे कोतवाली क्षेत्र के डिबडिबा गांव में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार तीन हमलावरों ने गैंगस्टर और गुंडा एक्ट में निरुद्ध रहे संदीप सिंह चौहान उर्फ सनी उर्फ सानिया (30) की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी अनिल कुमार सिसोदिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है। बरेली जिले के थाना मीरगंज के गांव मोहम्मदपुर निवासी तेजपाल सिंह चौहान कोतवाली क्षेत्र के उत्तराखंड सीमा से सटे गांव डिबडिबा स्थित मलिक फार्म पर रहकर मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

तेजपाल का पुत्र संदीप सिंह चौहान उर्फ सनी एर्फ सानिया 30 भी एक राईस मिल में मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार संदीप बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी शिवानी व तीन साल की बेटी आराध्या को दवाई दिलाकर घर जा रहा था। पत्नी शिवानी के अनुसार गांव स्थित शराब की दुकान के पास संदीप को उसका दोस्त बृजेश मिल गया। संदीप ने उसे व बेटी को घर भेज दिया। इसी दौरान बाइक सवार तीन हमलावरों ने संदीप पर पांच राउंड फायरिंग कर दी। जिसके कारण वह लहुलुहान होकर मौके पर गिर गया। 
विज्ञापन

घटना आसपास लगे सीसीटी कैमरों में कैद हो गई। इसके बाद बाइक सवार तीनों हमलावर फरार हो गए। दहशत भरे महौल में सूचना पर रूद्र बिलास चीनी मिल के कार्यवाहक प्रभारी विष्णु कुमार वर्मा, कोतवाली प्रभारी जीत सिंह, सीओ पीपी सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस तुरंत ही घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम व डाॅग स्कायड ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एसपी अनिल सिंह शिशोदिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और हमलावरों को गिरफ्तार करने को पांच टीमें लगाईं। एसओजी समेत कई थानों की पुलिस भी गांव पहुंच गई।
विज्ञापन

गोलीकांड के बाद बाजार में भगदड़, बंद हुईं दुकानें
हत्या से पहले बाजार में काफी चहल-पहल थी। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनते ही बाजार में सनसनी फैल गई। दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं। लोग इधर-उधर भागने लगे। करीब आधे घंटे तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बाद में पुलिस के आने पर लोगों ने दुकानें खोलीं, लेकिन लोग सहमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed