फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sai cricket acadmi won the match

साईं क्रिकेट एकेडमी ने ब्राइट फ्यूचर टीम को 24 रनों से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
sai cricket acadmi won the match
मुरादाबाद। 24वीं बटालियन पीएसी के मैदान पर आयोजित आलोक मेहरोत्रा क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। इसमें साईं क्रिकेट एकेडमी ने ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी की टीम को 24 रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गेंदबाज श्रवण कुमार को मिला।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर साईं क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 128 रन बनाए। इसमें अनूप अहलावत ने सर्वाधिक 22 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी की टीम को साईं एकेडमी के गेंदबाजों ने 102 रनों पर ही रोक दिया। ब्राइट फ्यूचर टीम से ऋतिक ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। साईं टीम के श्रवण कुमार ने 16 रन देकर दो प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट झटके। इस तरह साईं टीम ने मैच को 24 रनों से अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान टूर्नामेंट अध्यक्ष आदित्य रस्तोगी, विपुल कुमार, नरेंद्र कुमार, सुनील भंडूला, विनय चौधरी, आशु, सोनू आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग सतेंद्र कुमार और निश्चल चाहल ने की। ऑफलाइन स्कोरिंग गुणित ने और ऑनलाइन स्कोरिंग अर्पित ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed