फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sadhvi geeta said muslim community increasing unemployment in the country with two wives and 20-20 children

पलटवार: साध्वी गीता बोलीं- दो दो बीवियों और 20-20 बच्चों से देश में बेरोजगारी बढ़ा रहा मुस्लिम समुदाय

Tue, 29 Jun 2021 02:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Jun 2021 02:26 AM IST
सार

साध्वी गीता ने सोमवार को मुरादाबाद में पूर्व मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए न्यूज चैनल को दी गई बाइट में कहा है कि जब हम मुस्लिम समुदाय में जाते हैं। बहुत सारे ऐसे परिणाम बता सकती हूं, जिनकी दो दो, तीन तीन पत्नियां हैं और एक एक के बीस बीस बच्चे हैं। 

विज्ञापन
sadhvi geeta said muslim community increasing unemployment in the country with two wives and 20-20 children
उत्तर प्रदेश एससी एसटी आयोग की सदस्य साध्वी गीता - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

उत्तर प्रदेश एससी एसटी आयोग की सदस्य साध्वी गीता ने संभल के सपा विधायक और पूर्व मंत्री इकबाल महमूद के बयान पर पलटवार करते हुए विवादित बयान दिया है। साध्वी गीता ने कहा है कि देश की जनता और बेरोजगारी दलितों ने नहीं, बल्कि मुस्लिम समुदाय ने दो दो बीवियां और 20-20 बच्चों से दी है।

विज्ञापन


याद रहे कि संभल में पूर्व मंत्री इकबाल महमूद ने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण कानून का असर हम पर नहीं, बल्कि दलित, गरीब और आदिवासियों पर होगा। उनके पास नौकरी नहीं है, काम धंधे नहीं हैं, इसलिए उनके बच्चे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


साध्वी गीता ने सोमवार को मुरादाबाद में पूर्व मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए न्यूज चैनल को दी गई बाइट में कहा है कि जब हम मुस्लिम समुदाय में जाते हैं। बहुत सारे ऐसे परिणाम बता सकती हूं, जिनकी दो दो, तीन तीन पत्नियां हैं और एक एक के बीस बीस बच्चे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दलितों और आदिवासियों पर उंगली उठाने से पहले इकबाल महमूद अपने समुदाय के लोगों को समझाएं कि वह तीन तीन बीवियां रखना और 20-20 बच्चे पैदा करना बंद करें। उनसे यह बेरोजगारी फैल रही है। देश में गरीबी आ गई है। भारतीय जनता पार्टी और सरकार यह कानून ला रही है। जब यह कानून आएगा तो सबको इस कानून को सभी को अपनाना पड़ेगा। क्योंकि सरकार सर्वसमाज को लेकर काम कर रही है। चाहें वह हिंदू हो या मुसलमान हो, लेकिन कुछ समुदाय के लोग हमारी सरकार को बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed